गोरखपुर (ब्यूरो)।वहीं इन मतदान स्थलों पर कुल 10,28,491 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 5,65,538 पुरुष व 1,62,953 महिला मतदाता हैैं। वहीं 11 नगर पंचायत में मतदान स्थलों की संख्या बढ़ाई गई है। जहां महिला व पुरुष वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

मतदाता पुनरीक्षण पर मुहर

जिला निर्वाचन की तरफ से तरफ से 5-15 अक्टूबर तक मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाए गए। उसके बाद कुछ लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ सके थे। इसके लिए फिर से 1 से 7 नवंबर तक मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि नगर निगम व नगर पंचायत मिलाकर कुल 256 वार्ड में चुनाव होने हैैं। वहीं कुल 336 मतदान केंद्र बनाए गए हैैं। जबकि कुल 1175 मतदान स्थल बनाए गए हैैं। जहां पर वोटर्स अपने वोटिंग राइट्स का इस्तेमाल करेंगे। इस प्रकार नगर निगम और नगर पंचायत मिलाकर कुल 7,32,452 पुरुष व 6,12,809 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 13,45,261 मतदाताओं की सूची अपडेट कर दी गई है।

निकाय - वार्ड संख्या - मतदान स्थल- पुरुष वोटर्स - महिला वोटर्स - कुल वोटर्स

नगर निगम - 80 - 815 - 565538 - 462953 - 10,28,491

सहजनवां - 16 - 36 - 18480 - 15090 - 33570

बासगांव - 12 - 22 - 8783 - 8055 - 16838

मुंडेरा बाजार - 16 - 30 - 13937 - 12579 - 26516

पीपीगंज - 19- 47 - 23354 - 21335 - 44689

पिपराइच - 17 - 39 - 17749 - 16818 - 34567

गोला बाजार - 19 - 43 - 22459 - 19412 - 41878

बड़हलगंज - 18 - 38 - 18554 - 16743 - 35297

उनवल - 14 - 22 - 10226 - 9342 - 19568

चौमुखा - 15 - 25 - 10448 - 9582 - 20030

उरूवा बाजार - 15 - 26 - 11544 - 10838 - 22382

घघसरा बाजार - 15 - 32 - 11380 - 10062 - 21442

कुल - 256 - 1175 - 732452 - 612809 - 13,45,261

नगर निगम फैक्ट फीगर

नगर निगम के कुल वार्ड - 80

नगर निगम मतदान केंद्र - 193

नगर निगम मतदान स्थलों की संख्या - 815

2017 में वोटर्स की संख्या - 8,65,302

2022 में वोटर्स की संख्या - 10,28,491

बढ़े हुए वार्ड - 10