गोरखपुर (ब्यूरो)।मंगलवार को पार्षद ने नगर आयुक्त को पत्र भेजा और जलकल के अफसरों से मोबाइल फोन पर बात की। इस पर जलकर के अफसर से पार्षद की नोकझोंक हो गई। अफसर का कहना था कि अभी फाइल पास होने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद सीवर लाइन को दुरुस्त करा दिया जाएगा। पार्षद ने समस्या को पहले निस्तारण की बात कही। काफी देर तक चली नोकझोंक के बाद भी समस्या का हल नहीं हो सका। पार्षद का कहना है कि नगर निगम के कर्मचारियों को लोगों की समस्याओं से कोई वास्ता नहीं रह गया है। वे हमेशा टालमटोल करते हैं। अगर समस्या का जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो सीवर के पानी को लेकर जलकल अफसर के ऑफिस पर प्रदर्शन किया जाएगा।

40 से ऊपर घरों के लोग हैं परेशान

शिकायत के अनुसार करीब 40 घरों के सीवर लाइन के चेंबर से ओवरफ्लो होकर पानी घरों में घुस कर रहा है। इसमें कमला दुबे, मनोज जालान, अजय बथवाल, पिनाकी रे, हरीश चंद्र पोद्दार, त्रिविकम मणि त्रिपाठी, द्वारकाधीश मणि त्रिपाठी, तारा देवी त्रिपाठी, राजेश जालान, ओम जालान आदि के घर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पुराने सीवर नीचे थे, बाद में घरों के उपर ही डाल दिया गया। अब सिल्ट जमने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, और गंदा पानी सड़क पर फैलने के साथ घरों में घुस कर रहा है। शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

पांच साल से झेल रहे परेशानी

शिकायती पत्र में लोगों ने बताया कि यह समस्या पांच साल से है लेकिन नगर निगम इसके निराकरण की सुध नहीं ले रहा है। सफाई कर्मचारियों को अनेक बार बुलाने के बाद भी समस्या हल नहीं हुई। क्योंकि लाइन का लेवल घरों के अपेक्षा ऊपर है। लोगों का कहना है कि पॉश कालोनी में ऐसी समस्या का हल न नगर निगम के कर्मचारियों की लापरवाही दर्शा रही है। अफसर भी इसको गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिसके कारण पांच साल से लोग परेशानी में हैं।

पुरानी सीवर लाइनें हैं, हालांकि घरों में पानी नहीं घुस रहा है। शिकायत मिली थी, कर्मचारियों को भेजा गया था, समस्या का निस्तारण करा दिया गया है।

आरसी रघुवंशी, जीएम जलकल