गोरखपुर (ब्यूरो)।अब तक 35 डॉक्टर शपथपत्र दे चुके है। इसके बाद कई हास्पिटल डाक्टर विहीन हो गए हैं। अब इन हास्पिटल को नोटिस दी जा रही है। अब तक आधा दर्जन हास्पिटल को नोटिस जारी की जा चुकी है। उन्हें 15 दिन में सीएमओ आफिस में डॉक्टर व आवश्यक प्रपत्रों के साथ प्रस्तुत होना है। संबंधित डॉक्टर के शैक्षणिक प्रमाण पत्र की प्रति भी इसमें लगेगी। इसके लिए एक स्क्रीनिंग टीम भी तैयार की जा रही है।

मैनुअल रजिस्ट्रेशन से हुई गड़बड़ी

सीएमओ डॉ। आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि डिपार्टमेंट में अब तक हास्पिटल का रजिस्ट्रेशन मैनुअल तरीके से होता है। इसके लिए कोई अलग पोर्टल नहीं डेवलप किया गया है। इस वजह से यह गड़बड़ी हो सकी। अब एमबीबीएस के रजिस्ट्रेशन नंबर को हास्पिटल के रजिस्ट्रेशन के एक्सल शीट में जोड़ा जाएगा, जिससे गड़बड़ी का पता चल सके। फुल टाइम सेवा देने वाले ज्यादातर डॉक्टर शपथपत्र दे रहे हैं।

प्राइवेट हास्पिटल्स को 15 दिन की मोहलत

सीएमओ ने बताया कि जिन हास्पिटल में डॉक्टर नहीं होंगे। उन्हें 15 दिन का मौका दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें अपने सभी आवश्यक प्रपत्र पूरे कराने होंगे। उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए एक डाक्टर को भी लाना होगा।