गोरखपुर (ब्यूरो).आजदी के अमृत महोत्सव पर सरकार ने 18 से 59 आयु के लोगों को फ्री सुरक्षा वैक्सीन की व्यवस्था की है। इसके लिए 15 जुलाई से अभियान शुरु किया गया और 30 सितंबर को यह अभियान खत्म हो गया। इस दौरान अभी तक 10 लाख से अधिक लोगों को फ्री प्रिकॉशन डोज लगाया जा चुका है। जबकि 28 लाख 64 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। डोज खत्म होने के बाद बूथ पर पहुंचने वालों को प्रति डोज चार्ज देने होंगे।

हमारे पास वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।

- डॉ। नंदलाल कुशवाहा, प्रतिरक्षण अधिकारी