गोरखपुर (ब्यूरो)। दौड़ प्रतियोगिता से पूर्व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पण कर कुलसचिव डॉ। प्रदीप कुमार राव ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा, स्वामी विवेकानंद का जीवन संपूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। स्वामी विवेकानंद हिंदुत्व, अध्यात्म, तप और ज्ञान के ज्योति पुंज हैं। विश्वविद्यालय परिसर में 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में यूनिट के सभी ब्वॉयज़ और गल्र्स कैंडिडेट्स ने प्रतिभाग किया। महायोगी गोरखनाथ एनसीसी गोरखपुर के एनसीसी एएनओ। डॉ। हरी कृष्ण और सीटीओ। डॉ। संदीप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें दौड़ प्रतियोगिता, लंबी कूद एवं रस्सा खींच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता के लिए एनसीसी सीटीओ डॉ। संदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा व्हिसिल बजाकर दौड़ का शुभारंभ किया। दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान अनुभव को मिला। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान कैडेट निधि साहनी को मिला। लॉन्ग जंप में बालक वर्ग में शिवम सिंह प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंचल पाठक प्रथम, रस्सा खींच प्रतियोगिता में बालक वर्ग में ए ग्रुप विनर रहा। जबकि बालिका वर्ग में बी ग्रुप विनर रहा। प्रतियोगिता में एनसीसी कैडेट अनुभव, सागर जयसवाल, प्रियेश, अमित कुमार चौधरी, मोतीलाल आदि मौजूद रहे।

युवा सशक्त तो देश बनेगा शक्तिशाली: वीसी
युवा हमारे देश की शक्ति हैं। अगर देश का युवा तबका विवेकानन्द के विचारों पर चलेगा और उनके विचारों से प्रेरणा लेगा तो निश्चित ही देश शक्तिशाली बनेगा। अगर आप कुछ करने की ठान लें तो कुछ भी मुश्किल नहीं। अध्यात्म और शिक्षा का संगम तथा लॉ एंड ऑर्डर के होने से नया भारत बन रहा है। राष्ट्रीय युवा दिवस पर यह बात चीफ गेस्ट सांसद रविकिशन ने गोरखपुर विश्वविद्यालय एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र की ओर से आर्गनाइज प्रोग्राम में कही। सांसद रविकिशन ने छात्राओं के लिए चार सेट प्रसाधन एवं सभी के लिए एक बड़े आरओ वॉटर कूलर को लगाने की मंच से घोषणा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं वीसी प्रो। पूनम टण्डन ने कहा, विश्वविद्यालय युवा शक्ति के केंद्र हैं। यहां विद्यार्थियों के साथ ही युवा शिक्षकों का प्रतिनिधित्व बड़ी संख्या में है। युवा सशक्त होगा तो हमारा देश भी शक्तिशाली बनेगा। अतिथियों का स्वागत जि़ला नेहरू युवा केन्द्र की निदेशक सीमा पाण्डेय ने किया। संचालन डॉ। मनीष पाण्डेय एवं आभार ज्ञापन एनएसएस समन्वयक डॉ। ओमप्रकाश सिंह ने किया। इस दौरान डॉ। आशीष शुक्ला, डॉ। अपरा त्रिपाठी, डॉ। प्रभुनाथ प्रसाद, डॉ। दुर्गेश पाल, डॉ। अखिल मिश्र आदि मौजूद रहे।