गोरखपुर (ब्यूरो)।उनमें से 12 शस्त्र लाइसेंधारियों के लाइसेंस खारिज करने के लिए डीएम के पास फाइल भेज दी गई है। डीएम द्वारा खारिज किए जाने के बाद उन्हें तीसरे लाइसेंस समाप्त हो जाएंगे। वहीं बुधवार को 20 और लोगों की सूची तैयार की गई है। जो तीन शस्त्र लाइसेंस अपने पास रखे हुए हैैं। 31 मार्च तक इन सभी के शस्त्र लाइसेंस रद्द किए जाने की कवायद शुरू कर दी जाएगी।

पिस्टलधारियों पर भी होगा एक्शन

बता दें, शासन के आदेश हैं कि जिन शस्त्र लाइसेंसधारियों के पास तीन शस्त्र हैैं, उन्हें तीनों में एक शस्त्र लाइसेंस जमा करने के लिए अप्लीकेशन देना है। अगर वह अप्लीकेशन नहीं देते हैैं और प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद भी लाइसेंस सरेंडर नहीं करते हैैं तो फिर प्रशासन तीसरे शस्त्र लाइसेंस का कैंसिलेशन कर सकेगा। ऐेसे में प्रशासन ने फिर से 20 शस्त्र लाइसेंस धारियों के लाइसेंस को जब्त कर विधिक कार्रवाई करने का मन बना लिया है। भले ही उनके तीसरा लाइसेंस में पिस्टल ही क्यों न हो।

सरेंडर नहीं किया तो प्रशासन कर देगा कैंसिल

शस्त्र लाइसेंस शाखा के बाबू सूर्यभान चौधरी बताते हैैं कि जिले में 22,979 शस्त्र लाइसेंसधारी हैैं। इनमें से 263 ऐसे हैैं जिनके पास तीन शस्त्र लाइसेंस थे, लेकिन जिन्होंने 2020 में आए शासनादेश का पालन करते हुए स्वेच्छा से तीनों में किसी एक शस्त्र लाइसेंस को सरेंडर कर दिया है। उन्हें राहत हैै, लेकिन जिन्होंने आज तक लाइसेंस सरेंडर नहीं किया है। उनके लिए मुश्किलें बढ़ गई हैैं।

12 लोगों की फाइल आई है। इनके तीसरे शस्त्र लाइसेंस को खारिज किया जाएगा। जो बाकी के लोगों को नोटिस भेजा जाएगा। उन्हें भी सात दिन के अंदर तीसरा शस्त्र जमा या सरेंडर किए जाने होंगे। नहीं तो उनके भी शस्त्र लाइसेंस कैंसिल कर दिए जाएंगे।

- कृष्णा करुणेश, डीएम गोरखपुर