घटना के बाद से ही वह पुलिस की पकड़ से दूर था। बुधवार को दोपहर में मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी असवनपार अनित राय, कांस्टेबल शुभम सिंह ने आरोपित को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

अनियंत्रित कार सवार ने चार को मारी टक्कर घायल, मुकदमा
थाना क्षेत्र के भारत पेट्रोल पंप के पास अन्नतपुर चौराहे पर सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे चार लोगों को कार सवार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। राशिद अहमद पुत्र शकील अंसारी ग्राम बर्गो थाना रामगढ़ ताल ने हरपुर-बुदहट पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हम अपने भाई नफीस अंसारी पुत्र शकील अंसारी, बृजेश द्विवेदी पुत्र कृष्ण नरायन द्विवेदी, अनुराधा उपाध्याय पुत्री दिनेश मणि उपाध्याय के साथ 15 जनवरी को सुबह 9 बजे के करीब अन्नतपुर चौराहे पर स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे खड़ा हो कर वाहन का इंतजार कर रहे थे कि लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से चलाते हुए कार चालक ने हम लोगों को जोरदार टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गया और कार छोड़कर चालक फरार हो गया। जिससे हम सभी चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल भिजवाया, जहां चारों लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि राशिद की तहरीर पर कार नम्बर ह्वश्च 53 श्वद्म 575 सहित अज्ञात चालक पर धारा 279,337,338 आईपीसी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने बताया कि बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मरचीपार के रहने वाले पिंटू लोना उर्फ प्रधान पुत्र किशोर के विरुद्ध देवरिया जनपद के दो अलग-अलग थानों में गौ हत्या निवारण अधिनियम व पशु क्रुरता अधिनियम के दो मुकदमें तथा स्थानीय थाने में गौ हत्या निवारण अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। इसमें आरोपित वांछित था। बुधवार को भर्रोह पुलिया से दोपहर में गिरफ्तार किया गया।