गोरखपुर (ब्यूरो)।जहां, उसने पत्नी को बताया कि उसे मारा-पीटा गया है। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां, देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तीन लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

पति की मौत के बाद पत्नी ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है, कुछ दबंग लोग उनकी जमीन हड़पना चाहते थे। इस बात को लेकर उनके पति से विवाद चल रहा था। घटना तिवारीपुर इलाके के मंझरिया की है। वहीं, पुलिस ने मजदूर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो दिन से गायब थे रामरक्षा

तिवारीपुर इलाके के मंझरिया गांव का रहने वाला रामरक्षा निषाद (40 पेंट- पॉलिश का काम करते थे। 17 मार्च की सुबह कुछ पैसे लेकर वह साइकिल से काम के लिए निकले। लेकिन, शाम तक वापस घर नहीं पहुंचे। पति के घर न पहुंचने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। पत्नी द्रोपती देवी उनकी खोजबीन कोशिश करती रहींं। इस बीच उन्हें किसी ने बताया कि उनके पति घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।

इलाज के दौरान हुई मौत

द्रोपती देवी जब अस्पताल में पहुंची तो उनके पति को काफी चोटें लगी हुई थी। पूछने पर पति ने बताया कि उन्हें मारा-पीटा गया है। हालांकि, इस बीच शनिवार को उनके पति की हालत गंभीर हो गई। डॉक्टर उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिए। इसी बीच शनिवार की रात 2 बजे उनकी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जमीन बिकवाना चाहते थे दबंग

द्रौपदी देवी ने बताया, हमारी एक जमीन है। जिसे गांव के कुछ दबंग लोग हड़पना चाहते हैं। इसी बात को लेकर हमारे पति का गांव के लोगों का विवाद चल रहा था। पति जमीन बेचना नहीं चाहते थे। जबकि ,दबंग हमारे खेत को जबरन हड़पना चाहते थे। आशंका है कि इसी विवाद में हमारे पति को मारा पीटा गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

परिवार के अकेले थे रामरक्षा

वहीं, रामरक्षा के परिवार में पत्नी के अलावा का एक बेटा और एक बेटी है। परिवार में बुजुर्ग माता-पिता और एक एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं, तिवारीपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।