गोरखपुर (ब्यूरो)।मौसम विज्ञानी जेपी गुप्ता ने बताया कि चार दिन इसी तरह कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इसके बाद ही कुछ राहत मिलने के आसार हैं। इधर, सुबह के समय शीतलहर और कोहरे से सड़कों पर विजिबिल्टी काफी कम हो गई। इससे वाहनों को घंटों रेंग-रेंगकर चलना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी पैदल यात्री और बाइक सवारों को हुई। हवा के बीच उनका राह गुजरना मुश्किल था।

यात्रियों की सांसत, अलाव बनी सहारा

गलन बढऩे से सबसे ज्यादा परेशानी रेलवे और बसों से सफर करने वालों को हो रही है। शीतलहर और कोहरे से ट्रेनों और बसों की देरी से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में अलाव ही यात्रियों के लिए सहारा बनी है। हालांकि यात्रियों की संख्या को देखते हुए पर्याप्त संख्या में अलाव नहीं नजर आते हंै। नगर निगम का कहना है कि 31 दिसंबर से 100 से अधिक जगहों पर अलाव जलाए गए हैं ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

काम-धंधा भी प्रभावित

गलन बढऩे से बेसहारा, गरीब व मजदूर वर्ग परेशान हैं। एक ओर तो काम धंधा प्रभावित हो रहा हैं, साथ ही ठंड से बचने के लिए कोई इंतजाम न होना है। वह कागज गत्ता जलाकर ठंड से निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं। कई तो चौराहों पर जाकर अलाव ताप रहे हैं। बाहर से काम धंधा करने आने वालों पर तो मुसीबतों का पहाड़ ही टूट पड़ा है। सिर छिपाने के लिए जगह न होने से वह रेलवे और बस स्टेशनों पर अलाव तापकर ठंड को दूर भगा रहे हैं।

इस तरह तापमान

दिन : अधिकतम(डिग्री सेल्सियस): न्यूनतम(डिग्री सेल्सियस)

एक जनवरी : 17.4 : 08.4

31 दिसंबर : 21.5 : 07.9

30 दिसंबर : 20.4 : 08

29 दिसंबर : 17.5 : 06.9

28 दिसंबर : 17.6 : 09.8

पछुआ हवाओं के चलने से गलन बढ़ रही है। चार दिन तापमान में तेजी से गिरावट के आसार हैं। बारिश भी हो सकती है। ऐसे में सभी को सावधानियां बरतनी होंगी।

जय प्रकाश गुप्ता, मौसम विज्ञानी