गोरखपुर (ब्यूरो)।तंत्रसाधक माता की वामाचार आराधना करेंगे। पं नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि समापन 28 जून नवमी भड़रिया को होगा। यह दिन अबूझ मुहूर्त वाला है। मान्यता है कि वृद्धि योग में जो शुभ कार्य किया जाता है, उसके फल में स्वत: वृद्धि होती है।

मां के रूपों का पूजन

19 जून को घटस्थापना या कलश स्थापना, मां शैलपुत्री पूजा होगी। 20 को माता ब्रहमचारिणी की पूजा। 21 को माता चंद्रघंटा की पूजा होगी। 22 को मां कूष्माडा, 23 को माता के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा, 24 को माता कात्यायनी, 25 को माता कालरात्रि की पूजा होगी। 26 का दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी व महागौर की पूजा होगी। 27 को माता सिद्धिदात्री की पूजा होगी। समापन 28 जून को होगा।

गौरी तृतीया व्रत 21 को

पं नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि गौरी तृतीया व्रत 21 जून को है। इस दिन विवाहित महिलाएं और विवाह योग्य युवतियां व्रत रखती है। मान्यता है कि इस व्रत से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पति की आयु बढ़ती है। विवाह योग्य युवतियों को व्रत रखने पर मनचाहे जीवनसाथी की मनोकामना पूर्ण होती है।

कुंभ राशि में व्रकी शनि, पांच महीने बाद होंगे मार्गी

17 जून से शनिग्रह कुंभ राशि में वक्री हो गए। शनि की उल्टी चाल भी शुरू हो गई। जो तीन नवंबर 2023 को रात 12:31 मिनट तक रहेगी। इसके बाद से वे मार्गी होंगे। पं नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि ग्रह जो वक्री होते हैं तो वे नकारात्मक फल देते हैं। वक्री शनि के कारण कुछ राशियों को लाभ होगा तो कुछ को अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष : शनि के वक्री होने से इनकम के स्रोत में वृद्धि होगी। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता के लिए अधिक मेहनत करना होगा।

वृष : शनि की उल्टी चाल के कारण काम का बोझ बढ़ेगा। जिससे तनाव और थकान हावी रहेगा। कोई नई गाड़ी खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी विवाद का हल निकलेगा। परिजनों की सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन : शनि के कारण आपको विदेश में रहने या फिर बड़ी कपंनी में काम करने का सपना पूरा हो सकता है। सामाजिक कार्यों और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। यात्रा लाभदायक होगी। कार्य और फैसले की सराहना होगी।

कर्क : शनि की उल्टी चाल परेशान कर सकती हïै। वर्कप्लेस पर साजिश का शिकार हो सकते हैं। सेहत भी खराब हो सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। प्रॉपर्टी का मामला पेचीदा हो सकता है।

सिंह : वक्री शनि का प्रभाव नकारात्मक हो सकता है। काम अटक सकते हैं ओर दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती है। इस समय में आप कोई भी काम साझेदारी में न करें। शादी की बात अभी पक्की होने में समय लगेगा।

कन्या: शनि का वक्री होना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बिजनेस और नौकरीपेश लोगों के लिए समय अनुकूल है, जो काम करेंगे। उसमें सफलता मिलेगी। हालांकि इस दौरान लोन लेने की स्थिति आ सकती है।

तुला : वक्री शनि आपके लिए मिले जुले परिणाम दे सकते हैं। लव लाइफ में परेशानी हो सकती है। जिसके कारण लव मैरिज में रुकावट आ सकती है। हालांकि बिजनेस और नौकरी के लिए समय अनुकूल है। करियर में उन्नति होगी।

वृश्चिक : शनि की उल्टी चाल आपके जीवन पर मिला जुला असर डाल सकती है। प्रॉपर्टी विवाद हल हो सकता है और सरकारी काम पाने के लिए समय अनुकूल रहेगा लेकिन हर काम को धैर्य के साथ करना होगा। उतावलेपन से काम खराब होगा।

धनु : शनि के व्रकी होने से आपको लाभ हो सकता है। साहस और पराक्रम के बल पर हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। विदेश यात्रा पर जाने का योग है। कठिन हालात में भी धैर्य से काम लेंगे और सफल रहेंगे।

मकर : शनि की उल्टी चाल से आपको धन लाभ हो सकता है। जो रुपये आपके अटके हुए हैं वे वापस मिल सकते हैं। इससे आर्थिक पक्ष मजबूत होने की उम्मीद है। बिजनेस में फायदे की स्थिति रहेगी। बेवजह किसी विवाद में न पड़ें।

कुंभ : वक्री शनि का असर आपके धन क्षेत्र पर होगा, क्योंकि आपकी फिजूलखर्ची के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। बिजनेस में मुनाफा होगा और नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। क्रोध से काम खराब होगा।

मीन : शनि की उल्टी चाल आपको सतर्क करने वाली है। कोई भी फैसला जल्दीबाजी में करने से हानि हो सकती है। वाहन सावधान होकर चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। इस समय किसी को रुपये उधार न दें। वह धन अटक सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा।