-मदर्स डे पर बच्चों के हाथों बनी डिशेज खा मां बोलीं, थैंक्यू आई नेक्स्ट

GORAKHPUR:

रोज बच्चों के लिए टिफिन, लंच और स्पेशल डिनर बनाने वाली मां को बच्चों के हाथों बनी डिश में ममता का स्वाद मिला। मौका था आई नेक्स्ट की तरफ से मदर्स डे मास्टर शेफ एक्टिविटी का। सिटी के होटल बाबिना रोड स्थित एसबीआई कॉलोनी के बच्चों के बीच संस्था क्लब मैत्री के सहयोग से आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों बच्चों और बच्चियों ने बिना के आग के विभिन्न लजीज डिशेज बनाकर माताओं को खिलाया। डिशेज बनाते समय बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा था।

टॉप थ्री हुए सम्मानित सम्मानित

मदर्स डे मास्टर शेप एक्टिविटी के विजेताओं को आई नेक्स्ट की ओर से सम्मानित किया गया। एक्टिविटी की विजेता मल्लिका संतानी ने अपनी मां के लिए बोट फ्रूट चाट और शिकंजी बनाया। सेकेंड स्थान पाने वाली पापड़ी चाट बनाया। वहीं थर्ड स्थान पाने वाली रितिका ने बर्गर बनाया। पालक ने भेलपुरी, प्रतिष्ठा ने फ्रूट चाट, ओम ने बर्गर, अदिति और स्नेहा ने सैंडविच, सनीत ने भेलपुरी, अमृत ने चना चाट, वेदांत ने छाछ, देवेश ने फ्रूट चाट बनाया। एक्टिविटी की जज दीप्ती अनुराग रहीं। वहीं कार्यक्रम का जोरदार संचालन अनुराग सुमन ने किया।

कल्चरल प्रोग्राम भी हुए

बच्चों ने कल्चर प्रोग्राम से भी सभी का मन मोहा। इस दौरान अदिति, तास्वी सिंह, दक्ष, आयुष रतन अभाश, आर्नव आदि बच्चों ने माताओं के लिए डांस, कविता, गीत की प्रस्तुति दी।

ये रहे मौजूद

मदर्स डे मास्टर शेफ एक्टिविटी के मौके पर एसबीआई कॉलोनी की संस्था क्लब मैत्री के सचिव विवेक श्रीवास्तव, अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रतन कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष बैजनाथ श्रीवास्तव, सांस्कृतिक सचिव पीयूष कांत 'अलग' सीमा श्रीवास्तव आदि मौजूद लोग मौजूद रहे।