- पार्टी ने दिया निर्देश और चेतावनी, बगावत की तो बाहर

- सीपी चंद के अरमानों पर पार्टी ने फेरा पानी

GORAKHPUR: गोरखपुर- महराजगंज स्थानीय निकाय निर्वाचन में सपा के अधिकृत प्रत्याशी जय प्रकाश यादव हैं। प्रदेश नेतृत्व ने गुरुवार को जय प्रकाश यादव को अंतिम रूप से प्रत्याशी घोषित किया। प्रदेश हाईकमान ने सीपी चंद को जय प्रकाश का सहयोग करने निर्देश दिया है। बगावत करने पर पार्टी उनको बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

कन्फयूजन में थे पार्टी कार्यकर्ता

सपा ने पहले जय प्रकाश यादव को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। नामांकन के अंतिम दिन सीपी चंद भी सपा से पर्चा दाखिल करने पहुंचे। उनके पास पार्टी से जारी अधिकार पत्र था। इस बीच जय प्रकाश यादव की हार्ट अटैक से तबीयत बिगड़ गई। प्रदेश नेतृत्व ने दोबारा जय प्रकाश को प्रत्याशी घोषित किया। लेकिन सीपी चंद भी पार्टी के बैनर तले जनसंपर्क में लगे रहे। वे खुद को अधिकृत प्रत्याशी बताकर प्रचार कर रहे थे।

पुलिस-प्रशासन को भेजी सूचना

शुक्रवार को सपा के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह गोप ने पत्र जारी किया। उन्होंने जय प्रकाश यादव को अंतिम रूप से अधिकृत प्रत्याशी बताया। गोरखपुर और महराजगंज जिले के पुलिस-प्रशासन के अफसरों को सूचना दी। प्रदेश महासचिव ने पत्र में सीपी चंद से पार्टी प्रत्याशी जय प्रकाश यादव का सहयोग करने को कहा। पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि पार्टी प्रत्याशी का सहयोग न करने वाले बाहर होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तरह उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। पत्र मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ता जोरशोर से जय प्रकाश के पक्ष में जुट गए।

वर्जन

पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जोरशोर से प्रचार में लग गए हैं। सीपी चंद से अनुरोध किया गया है वह जेपी का सहयोग करें। पार्टी प्रत्याशी के रूप में अब कोई भ्रम नहीं है। इसलिए सभी लोग तन-मन से प्रचार कर रहे हैं।

डॉ। मोहसिन खान, जिलाध्यक्ष, सपा