गोरखपुर (ब्यूरो)। चंपा देवी पार्क में ऑर्गनाइज तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव का इनॉगरेशन प्रदेश सरकार के पर्यटन, संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, सदर सांसद रवि किशन शुक्ल के साथ विधायक और जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि महोत्सव हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग है। इसमें न केवल पूर्वांचल की संस्कृति बल्कि यहां की अनेक हस्तशिल्प कलाओं, संगीत तथा अन्य विधाओं में दक्षता को प्रदर्शित करने का भरपूर मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इको टूरिज्म की अद्भुत संभावना है और उत्तर प्रदेश में इको टूरिज्म बढ़ाने का काम सरकार कर रही है। रामगढ़ताल के सौन्दर्यीकरण को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश को एक नई दिशा मिल रही है। गोरखपुर विकास की ओर निरंतर अग्रसर है और गोरखपुर ही नहीं पूरा प्रदेश विकास की उंचाईयों की ओर निरंतर बढ़ रहा है।

स्थानीय कलाकारों को मिला मौका

सदर सांसद रवि किशन ने महोत्सव की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने गोरखपुर महानगर की सभी जनता एवं महोत्सव में आने वाले कलाकारों, प्रबुद्ध जनों आदि को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया गया। इस अवसर पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ला, श्रीराम चौहान, डॉ। विमलेश पासवान, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, नीतियों, निर्णयों आदि पर प्रकाश डाला।

विज्ञान प्रदर्शनी का वीसी ने किया उद्घाटन

वहीं महोत्सव के दौरान लगाई शिल्प प्रदर्शनी, व्यापार प्रदर्शनी, पुस्तक प्रदर्शनी कृषि प्रदर्शनी और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन एमएमएमयूटी के वीसी प्रो। जेपी पांडेय ने किया। स्कूल व इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स ने एक से बढ़कर एक साइंस के मॉडल बनाए, जिसे दर्शकों को दिखाते हुए उनके हर एक फंक्शन के बारे में जानकारी दी। वहीं शहर के बड़े-बड़े व्यापारियों ने अपने अपने प्रोडक्ट्स के बारे में प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जानकारी दी। फूड जोन में खाने पीने के लजीज व्यंजन के स्टॉल लगाए गए, जहां पर यंग्स्टर्स लजीज व्यंजन के स्वाद लेते हुए नजर आए।

गोरखपुर महोत्सव में होने वाले कार्यक्रम

12 जनवरी

टैलेट हंट (गायन, डांस) - सुबह 11 बजे से

लोकरंग - दोपहर 1.30 बजे

असित त्रिपाठी (बालीवुड नाइट) - शाम 6 बजे से

पदम्श्री मालिनी अवस्थी (भोजपुरी नाइट) - 7.30 बजे से

13 जनवरी

स्कूल काम्प्टीशन (गायन, डांस) - सुबह 10 बजे से

लोकरंग - दोपहर 12 बजे से

अग्निहोत्री बंधू (भजन संध्या) - दोपहर 3 बजे से

सोनू निगम (बालीवुड नाइट) - रात 7 बजे से