गोरखपुर (ब्यूरो)। विधान सभा चुनाव ने पुलिस की ड्यूटी बढ़ा दी है। कानून-व्यवस्था और क्राइम कंट्रोल करने में लगी पुलिस टीमें चुनाव आचार संहिता का पालन कराने में जुटी हैं। मोहल्लों के छोटे-मोटे विवाद निपटाने से लेकर व्हीकल की चेकिंग और रात में पिकेट-गश्त भी जिम्मेदारी पुलिस उठा रही है। चुनावी ड्यूटी की व्यस्तता से पुलिस कर्मचारियों के सामने दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। इसलिए किसी घटना के सामने पर पुलिस को काफी दौड़-भाग करनी पड़ रही है।

कहीं मर्डर तो कहीं जानलेवा हमला, चोरी-छिनैती बनी सिरदर्द

जिले में आए दिन होने वाली घटनाओं से पुलिस का सिरदर्द बढ़ा दिया है। कहीं मर्डर तो कहीं मर्डर की कोशिश के साथ चोरी-छिनैती से पुलिस परेशान हो जा रही है। गुरुवार सुबह पिपराइच एरिया में मर्डर करके दफनाई गई बॉडी मिली। रात में ही गुलरिहा एरिया में बदमाशों ने सो रहे युवक पर चाकुओं से हमला करके घायल कर दिया। इसके पूर्व झंगहा एरिया में बंधे के किनारे मर्डर करके फेंकी गई बॉडी मिली थी। इसके अलावा चोरी और छिनैती के मामले भी सामने आ रहे हैं।

इन भूमिकाओं को निभा रही पुलिस

- जिले में कानून-व्यवस्था और क्राइम कंट्रोल के लिए रूटीन कार्य।

- चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए नियमित निगरानी।

- थानों पर दर्ज मुकदमों के निस्तारण, विवेचना और पेंडिंग मामलों का निस्तारण।

- बाहर से आने वाली पुलिस फोर्स के ठहरने और भोजन की व्यवस्था।

- इलेक्शन में खलल डालने वाले बदमााशों की तलाश, धर-पकड़ की कार्रवाई।

- चुनाव में पाबंद किए गए व्यक्तियों को नोटिस देना, सम्मन तामिला कराना।

- मजिस्ट्रेट की टीम संग निर्धारित स्थानों पर चेकिंग, संदिग्धों की तलाश।

- मतदान केंद्रों की व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं की रिपोर्ट तैयार करने में सहयोग।

- मारपीट, विवाद और अन्य घटनाओं के निस्तारण के लिए एरिया में लगातार मूवमेंट।

- प्रत्याशियों की सुरक्षा व्यवस्था संभालने, चुनाव रैली-सभा से संबंधित रिपोर्ट तैयार करना।

- हर सूचना पर मौके पर पहुंचकर उसकी तत्काल सूचना सीनियर अफसरों केा उपलब्ध कराना।

हाल के दिनों में हुई घटनाएं

18 फरवरी 2022: गुलरिहा एरिया में बदमाशों ने युवक को चाकुओं से गोदा, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया।

17 फरवरी 2022: पिपराइच एरिया में मर्डर करके दफनाई गई बॉडी मिली। पेंट-पॉलिश करने वाला मजदूर मंगलवार की सुबह कमाने की बात कहकर घर से निकला था।

10 फरवरी 2022: झंगहा एरिया में युवक की पीटकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने मोतीराम अड्डा में सड़क जाम करके प्रदर्शन किया।

08 फरवरी 2022: झंगहा एरिया में मर्डर करके फेंकी गई युवती की बॉडी मिली। चद्दर में लिपटी अज्ञात युवती की पहचान के लिए पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम जारी किया। लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

वर्जन

कानून-व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेगी। चुनाव में गड़बड़ी की आशंका वाले व्यक्ति चिन्हित किए गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई जा रही है। चुनाव के साथ-साथ पुलिस अपने रूटीन के सभी काम कर रही है। सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

डॉ। विपिन ताडा, एसएसपी गोरखपुर