गुलरिहा एरिया के करमहा उर्फ करमहिया की घटना

हत्या की कोशिश का मुकदमा, पुलिस ने किया अरेस्ट

GORAKHPUR: गुलरिहा एरिया के करमहा उर्फ करमहिया में पत्नी से विवाद पर पति ने एयरगन से गोली मार दी। महिला की सूचना पर पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के लिए उसे छुट्टी मिल गई। महिला की तहरीर पर आरोपित पति के खिलाफ मर्डर की कोशिश, मारपीट और जानमाल की धमकी का केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

कहासुनी के बाद िबगड़ा मामला

करमहा उर्फ करमहिया निवासी फिरोज अहमद खान और उनकी पत्नी सोना खातून के बीच संबंध अच्छे नहीं है। दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है। बुधवार रात करीब नौ बजे दोनों के बीच कहासुनी होने पर मामला बिगड़ गया।

पिटाई करने के बाद चलाई गोली

महिला का आरोप है कि पति ने पहले उसकी पिटाई की। इसके बाद घर में रखे एयरगन से गोली दाग दी। हमले में महिला के कमर के नीचे और बाएं हाथ में जख्म हो गया। महिला की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उनको मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इलाज के बाद महिला को घर भेज दे दिया गया। घटना की सूचना पर डीआईजी-एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मर्डर की कोशिश का केस दर्ज करके पुलिस कार्रवाई में जुट गई।

आरोपित पति को अरेस्ट करके जेल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।

रवि राय, एसएचओ, गुलरिहा