चारपाई के पाया से पीटकर ली मां की जान, गीडा एरिया के जीतपुर में देर रात की घटना

भाई- बहन को पीटा, आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा

<चारपाई के पाया से पीटकर ली मां की जान, गीडा एरिया के जीतपुर में देर रात की घटना

भाई- बहन को पीटा, आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा

GORAKHPUR:

GORAKHPUR:

गीडा एरिया के जीतपुर में गुरुवार रात बेटे ने अपने मां की पीटकर जान ले ली। सो रही मां पर बेटे ने चारपाई की पाटी से ताबड़तोड़ हमला किया। सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उनको मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपित बेटे को अरेस्ट कर लिया। लोगों ने पुलिस को बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। भाई-बहन और मां ने उसकी पिटाई की थी। इससे नाराज होकर उसने मां की जान ले ली। भाई और बहन को भी पीटकर घायल कर दिया।

अचानक नींद से उठा, मां पर कर दिया हमला

देवीलाल की पत्नी जानकी देवी रात में सो रही थीं। बगल में छोटी बेटी इंद्रमोहनी और बेटा ऋतिक रोशन सोया था। रात करीब एक बजे महिला के चौथे नंबर के बेटे सनी ने मां के सिर पर चारपाई की पाटी से हमला कर दिया। मां के चिल्लाने पर भाई और बहन ने बीच बचाव किया तो उन पर हमला किया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। खून से सनी महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां सुबह आठ बजे उनकी मौत हो गई।

पुलिस हिरासत में थे भाई, मुचलके पर छूटे

महिला की मौत होने की सूचना पर पुलिस ने आरोपित सनी को पकड़ लिया। उसने पुलिस को बताया कि मां अक्सर उसे पीटती रहती थी। सुबह उसे बांधकर पीटा था। रात में जब मौका मिला तो उसने मां पर हमला कर दिया। देवीलाल के सात बच्चों में सनी चौथे नंबर का है। उसके सबसे बड़े भाई कन्हैया, दूसरे नंबर का सिकंदर, तीसरा राजेश, फिर ऋतिक, रोशन और सबसे छोटी बेटी इंद्र मोहनी है। पुलिस का कहना है कि वहां पर दो पक्षों के बीच भूमि को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में कन्हैया और सिकंदर और दूसरे पक्ष के भोलू और बजरंगी को पुलिस पकड़ ले गई थी। महिला की मौत होने पर उसके दोनों बेटों कन्हैया और सिकंदर को मुचलके पर पुलिस ने छोड़ दिया।