गोरखपुर (ब्यूरो)।जिसके अंतर्गत कांस्टेबल (शक्ति दीदी) बीट और रूरल एरियाज में जाकर महिलाओं की शिकायते सुनेंगी। उन्हें कल्याण और सुरक्षा योजनओं के बारे में अवेयर भी करेंगी। साथ ही 15 दिनों के अंदर महिलाओं की शिकायत का संतोषजनक निस्तारण भी करेंगी। निर्देश आने के बाद सोमवार से गोरखपुर में यह अभियान शुरू हो गया।

पुलिस मुख्यालय से होगी निगरानी

इस अभियान में बीट पुलिस को शक्ति दीदी नाम दिया गया है। मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर थाने में स्पेशली एक महिला और पुरूष पुुलिस कर्मी घर-घर जाकर अवेयर कर रहे हैं। इस कैंपेन को और मजबूती प्रदान करने के लिए 15 दिन का स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत कांस्टेबल (शक्ति दीदी) अधिकतम संख्या में बीट और रूरल एरियाज को कवर करेंगे। इस अभियान की मॉनिटरिंग पुलिस मुख्यालय से हो रही है। जिले में अभियान में हुई गतिविधियों का हर दिन का डिटेल भी मुख्यालय भेजना होगा।

खुलकर करें शिकायत

एसपी क्राइम इंदु प्रभा सिंह ने महिलाओं से अपील की है कि वह अपनी शिकायत खुलकर करें। हर एरियाज में कांस्टेबल (शक्ति दीदी) जाएंगे। उनसे अपनी अपनी प्रॉब्लम शेयर करें। एसपी क्राइम ने ये भी कहा कि जो महिला या छात्रा अपना चेहरा या नाम सामने नहीं आने देना चाहती हैं। उनका नाम, पता और सारा डिटेल गोपनीय ही रखा जाएगा। साथ ही उनकी शिकायत पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

थानों को मिला है सीयूजी नंबर

गोरखपुर के 28 थानों में एक महिला और एक पुरूष पुलिस कर्मियों को मिशन शक्ति अभियान से जोड़ा गया है। बकायदा इसके लिए उन्हें अलग से सीयूजी नंबर भी दिया गया है। अभियान के अंतर्गत विजिट पर निकलने पर महिलाओं को सुरक्षा का अहसास दिलाने वाली इस टीम का अलग से विजिटिंग कार्ड भी जारी किया गया है। ये टीम जहां भी जाती है, वहां पर अपना विजिटिंग भी महिलाओं को देते हैं।

थाना- 28

अभियान के अतंर्गत आई स्कूटी- 56

हर थाने पर दी गई स्कूटी- 2-2

डीजीपी ने दी शुभकामना

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को अवेयरनेस करने का 15 दिवसीय कैंपेन सोमवार को शुरू हुआ। पुलिस मुख्यालय से इस अभियान को शुरू करते हुए डीजीपी विजय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से सभी जिले के पुलिस कर्मियों को शुभकामना दी है।

मुख्यालय से निर्देश के आने के बाद 15 दिन का अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान के अंतर्गत चौपाल भी लगाए जाएंगे। अधिक से अधिक महिलाओं को अवेयर करने के साथ ही उनकी शिकायतों का भी जल्द निस्तारण किया जाएगा।

इंदु प्रभा सिंह, एसपी क्राइम