-लाइसेंस का कार्य कराने वालों को करना पड़ रहा मुश्किलों का सामना

-आरटीओ ऑफिस खुलने के बाद 11 बजे से ही सर्वर डाउन

GORAKHPUR:

आरटीओ ऑफिस में लाइसेंस का काम कराने पहुंचने वाले लोग आरटीओ की अव्यवस्था के शिकार बन गए। शनिवार की सुबह ऑफिस खुलने के साथ 11 बजे गोरखपुर आरटीओ का सर्वर बंद हो गया। जिसके कारण लोग दोपहर तक आरटीओ ऑफिस में ही अटके रहें। ऐसे में रिन्युअल कराने और लर्निग लाइसेंस बनवाने वालों की लंबी कतार लग गई। लोगों को घंटो अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा। दोपहर 2.30 बजे सर्वर ठीक हुआ तो ड्राइविंग लाइसेंस रिन्युअल और लर्निग लाइसेंस का कार्य शुरू हो सका। इसे लेकर आरटीओ पहुंचने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शनिवार की सुबह आरटीओ ऑफिस खुलने के बाद लर्निग लाइसेंस और लाइसेंस रिन्युअल कराने वाली की भीड़ जुटने लगी। इसी बीच सर्वर बंद हो गया। इसी सूचना कर्मचारियों ने जिम्मेदार अफसरों को दी। लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। उधर कर्मचारी सर्वर खुलने के इंतजार में बैठे रहे। तो दूसरी तरफ लाइसेंस के लिए आवेदन लटके रहे। आवेदन करने वाले लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। परेशान हाल में कई लोग तो घर लौट गए। दोपहर बाद करीब 60 ड्राइविंग लाइसेंस और 24 रिन्युअल का कार्य हुआ।

सर्वर की चाल ने दिया टेंशन

शनिवार को लर्निग और ड्राइविंग लाइसेंस का रिन्युअल कराने आए लोग आरटीओ की अव्यवस्था को कोसते रहे। उधर सर्वर की चाल ने उन्हें परेशान किया। दोपहर बाद सर्वर दुरूस्त होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

कोट

सुबह ही लाइसेंस रिन्युअल कराने के लिए आरटीओ पहुंचा। लेकिन यहां सर्वर ठप होने की वजह से दिक्कत हुई। इसकी वजह से हमें परेशान होना पड़ा।

संजय अग्रवाल

पहले लर्निग लाइसेंस बना था। लाइट लाइसेंस बनवाने के लिए आया हूं। कई घंटे से लाइन में लगा हूं। लेकिन अभी तक मेरी बारी नहीं आई है।

सतीश

लर्निग लाइसेंस के लिए आरटीओ पहुंचा लेकिन यहां पता चला कि सर्वर डाउन होने से काम नहीं हो पा रहा है। अब सर्वर चालू होने का इंतजार किया जा रहा है।

आशीष कुमार

लाइसेंस का रिन्युअल कराना है। सर्वर डाउन होने के चलते लंबी लाइन में खड़ा होकर इंतजार कर रहा हूं। अभी तक नंबर नहीं आया है।

एमके पांडेय

सर्वर डाउन होने की वजह से आरटीओ का कार्य प्रभावित हुआ है और लोगों को भी दिक्कत हुई है। दोपहर बाद सर्वर ठीक होने के बाद डीएल रिन्युअल और लर्निग लाइसेंस बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया।

श्याम लाल, एआरटीओ