गोरखपुर (ब्यूरो)। प्रियंका गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, माइनॉरिटी सेल के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, कुंवर आरपीएन सिंह, प्रमोद तिवारी, दीपेंद्र हुड्डा और पीएल पुनिया भी शामिल होंगे। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस की जोनल प्रवक्ता सुरहिता करीब ने बताया, रैली की तैयारियां कर ली गई हैं। प्रियंका गांधी के पहली बार गोरखपुर आगमन पर सभी उत्साहित हैं।

सरकार आने पर पूरी होगी प्रतिज्ञा

उन्होंने बताया, कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी ने जो 8 प्रतिज्ञाएं ली हैं, उसको गोरखपुरवासियों से खुद बताने के लिए वह पहुंच रही हैं। इन 8 प्रतिज्ञाओं को सरकार आने पर कांग्रेस पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि राज्य के लोगों में और खासकर महिलाओं, युवाओं और किसानों में उत्साह बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी ने महिलाओं को चुनाव में 40 परसेंट सीट देने की घोषणा कर जो नारा दिया है कि 'मैं लड़की हूं और लड़ सकती हूं, इससे महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने बाकी प्रतिज्ञा दोहराई।

31 अक्टूबर का खास महत्व

डॉ। सुरहिता ने बताया कि 31 अक्टूबर का खास महत्व है। देश की आजादी और एकता-अखंडता के लिए काम करने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती भी है। वहीं इस देश की तीन बार प्रधानमंत्री बनीं इंदिरा गांधी 1984 में इसी दिन शहादत दी थी। भारतीय तैराक मिहिर सेन ने 1966 में 31 अक्टूबर को ही पनामा नहर को तैरकर पार किया। उन्होंने ऐसे ही यूपी को बदहाली से निकालकर खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए यह तारीख बदलाव लेकर आएगी।