आजकल की भागती-दौड़ती जिंदगी में जहां लोगों के पास समय की कमी हो रही है, पर इस राखी के दिन ऐसा बिल्कुल भी नही लगता है। गोरखपुर भी इससे अछूता नहीं है। इस त्योहार को लेकर गोरखपुराइट्स में काफी एक्साइटमेंट दिखाई दे रहा है। वहीं पंडित भी गोरखपुराइट्स को शुभ मुहुर्त में राखी बांधने की सलाह दे रहे है। उनकी मानें तो सुबह 5.25 से 8.28 के बीच का समय उत्तम है।

क्या उत्तम समय

ज्योतिषाचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्रा ने बताया कि रक्षाबंधन सात पर्वो का समावेश होता है। ऋषिकेश पंचाग के अनुसार, राखी बांधने का उत्तम समय सुबह 5.25 से 8.28 मिनट के बीच का है। क्योंकि पूर्णिमा का मान सुबह 8.28 बजे तक ही रहेगा। उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। प्रतिपदा में राखी बांधने का शास्त्रों में विधान नहीं है। तीन घंटे तीन मिनट के बीच कर्क और सिंह लग्न दोनों ही बने रहेंगे। यह दोनों लग्न रक्षा बांधने के लिए उत्तम समय है। इसलिए पूर्णिमा की तिथि में ही रक्षाबंधन मनाया जाता है।

पूरे साल होता है कल्याण

पुराणों में उल्लेख किया है कि रक्षा बांधने वाले और बंधवाने वाले दोनों का पूरे वर्ष कल्याण होता है। वहीं अखिल भारतीय विद्वत महासभा के ज्योतिषाचार्य पं। देवेंद्र प्रताप मिश्र ने बताया कि चूंकि सुबह 5.27 बजे सूर्योदय का समय है। इसलिए सूर्योदय के बाद पूरे दिन राखी बांधा जा सकता है।