- रेलवे कालोनी चौकी के सामने होटल पर हुआ था विवाद

- पवन सिंह पर दर्ज है अपहरण, हत्या के प्रयास का मुकदमा

GORAKHPUR: रेलवे स्टेशन रोड पर गुप्ता होटल पर हुई मारपीट में रिंकू सिंह शामिल था। घटना के समय पवन सिंह मौजूद नहीं थे। यह बयान रिंकू सिंह ने जारी किया है। एक विज्ञप्ति के माध्यम से रिंकू ने बताया कि उसका होटल मालिक रवि से आपसी विवाद है। इस मामले में राजनीतिक द्वेष के कारण पवन सिंह को फंसाया जा रहा है।

रेलवे कालोनी पुलिस चौकी के सामने गुप्ता होटल है। होटल के मालिक रवि कुमार ने कैंट थाना में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि ख्भ् फरवरी की रात करीब साढ़े क्क् बजे पवन सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचे। मेरे अपहरण की कोशिश की। मारपीट कर गाड़ी में बैठाने लगे। विरोध करने पर पिस्टल से गोली चलाई। सिटी की सड़कों पर लगी होर्डिग्स की वजह से सिर्फ पवन सिंह को पहचान सका। रिंकू सिंह ने अपने बयान में कहा कि वह शादी से लौट रहे थे। तभी होटल मालिक ने फोन करके बुला लिया। उनके साथ कुछ मित्र भी थे। होटल पर पहुंचते ही रवि और उनके लोगों ने हमला कर दिया। रवि और उनके कर्मचारी टूट पड़े। वहां से जान बचाकर भागना पड़ा। रिंकू ने आरोप लगाया कि रवि ने स्टेशन पर न नजर आने की चेतावनी भी दी।