सिटी में पिंक टॉयलेट को लेकर दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट की तरफ से लगातार मुहिम चलाई जा रही है। हर रोज इस समस्या से दो-चार हो रही महिलाओं ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। इन लोगों ने हर चौराहे पर पिंक टॉयलेट की जरूरत बताई। वहीं मार्केट एसोसिएशन के लोगों ने इस दिशा में पॉजिटिव रिस्पांस दिया। उन्होंने मार्केट में टॉयलेट बनवाने का भी आश्वासन दिया। इस पूरी मुहिम के दौरान दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट ने सात ऐसी प्रॉब्लम्स आइडेंटिफाई की हैं जो मार्केट में पिंक टॉयलेट बनवाने की राह में रोड़ा बन रही हैं।

1. एन्क्रोचमेंट

शहर की मार्केट हों या फिर सड़कें, हर जगह एन्क्रोचमेंट की प्रॉब्लम देखने को मिली। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट टीम ने पिंक टॉयलेट की मुहिम के दौरान इस बात को नोटिस किया। मेन मार्केट्स में सड़क किनारे तक लगने वाली दुकानों के चलते पिंक टॉयलेट बनवाना पॉसिबल नहीं है।

यह है सॉल्यूशन: इसके लिए जरूरी है कि मार्केट में अभियान चलाकर एन्क्रोचमेंट खत्म किया जाए।

2. जगह की कमी

सिटी में कई मार्केट्स हैं जहां पर पिंक टॉयलेट जरूरत है। लेकिन जगह की कमी होने के चलते इसको अमलीजामा पहनाने में अड़चन आ रही है।

यह है सॉल्यूशन: जगह तलाशने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने होंगे। इसके लिए नगर निगम की टीम के साथ-साथ मार्केट एसोसिएशंस को भी आगे आना होगा।

3. को-ऑर्डिनेशन

दैनिक जागरण-आई नेस्क्ट की मुहिम के दौरान यह चीज भी नोटिस की गई। डिफरेंट डिपार्टमेंट्स के बीच को-ऑर्डिनेशन की कमी के चलते पिंक टॉयलेट की प्रॉब्लम बनी हुई है।

यह है साल्यूशन:

4. अवेयरनेस की प्रॉब्लम

पिंक टॉयलेट जैसी कोई चीज होती है, इसकी जानकारी में बड़ी संख्या में महिलाओं को नहीं है। इसके चलते वह इसके लिए अपनी आवाज भी नहीं उठा पाती हैं।

यह है सॉल्यूशन: नगर निगम से लेकर प्रशासन और महिला संगठनों को पिंक टॉयलेट को लेकर अवेयरनेस ड्राइव चलानी चाहिए। महिलाओं को बताना होगा कि यह उनका हक है।

5. देखरेख का अभाव

दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट टीम ने इस मुहिम के दौरान कई जगहों पर यह प्रॉब्लम नोटिस की। घंटाघर एरिया में पब्लिक टॉयलेट में सब्जी की दुकान लगी थी। ऐसी ही समस्याएं कई जगहों पर देखने को मिलीं।

यह है सॉल्यूशन: जिन भी जगहों पर पब्लिक टॉयलेट हैं, वहां पर निगरानी के लिए टीम लगाई जानी चाहिए।

6. साफ-सफाई की प्रॉब्लम

बड़ी संख्या में पब्लिक टॉयलेट में गंदगी देखने को मिलती है। ऐसे में नगर निगम को चाहिए कि वह इसके लिए जरूरी कदम उठाए। वहीं कई जगहों पर पानी का भी अभाव देखने को मिला।

यह है सॉल्यूशन: जहां पर भी पब्लिक टॉयलेट हैं वहां पर बंदे लगाए जाने चाहिए। साथ ही पानी और साफ-सफाई का प्रॉपर इंतजाम होना चाहिए।

7. सब मिल-जुलकर करें काम

पिंक टॉयलेट को लेकर जब बात हुई तो आपस में सहयोग का अभाव दिखा। जहां महिला संगठनों ने बदहाल स्थिति के लिए नगर निगम को दोषी ठहराया। वहीं नगर निगम का कहना है कि देख-रेख की जिम्मेदारी मार्केट से जुड़े लोग उठाएं।

यह है सॉल्यूशन: इस मामले में हमारा सजेशन है कि सभी मिल-जुलकर काम करें। नगर निगम मार्केट में पिंक टॉयलेट बनवाएं वहीं मार्केट से जुड़े लोग इसकी निगरानी पर ध्यान दें।

ऐसा होना चाहिए इंतजाम

-सिटी के सभी मेन रोड्स और मार्केट्स में पब्लिक टॉयलेट की फैसिलिटी होनी चाहिए।

-पिंक टॉयलेट में साफ-सफाई का प्रॉपर इंतजाम होना चाहिए।

-पिंक टॉयलेट में केवल फीमेल इंप्लॉयीज को ही अप्वॉइंट किया जाए।

-इसके अलावा-टाइम टु टाइम फीडबैक भी लेते रहना होगा।

-फीडिंग रूम और सैनेटरी वेंडिंग मशीन का भी यहां पर इंतजाम होना चाहिए।

कॉलिंग

दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट की इस मुहिम की हम सभी बहुत तारीफ करते हैं। महिलाएं शॉपिंग करने आती हैं तो है तो पब्लिक टॉयलेट उनका हक है। हम पहले भी कह चुके हैं और फिर से कह रहे हैं। मार्केट में पिंक टॉयलेट बन जाएंगे तो हम उनकी निगरानी और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं।

-पंकज गोयल, अध्यक्ष, सर्राफा मंडल

मार्केट में पिंक टॉयलेट की जरूरत काफी ज्यादा है। हम लोग भी इसके लिए कई बार एफर्ट कर चुके हैं। लेकिन नगर निगम ने कभी इनीशिएटिव नहीं लिया। अगर यहां पर नगर निगम पिंक टॉयलेट बनवा देता है तो उसके मेंटेनेंस की पूरी जिम्मेदारी उठाने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। -जहूरुल्लाह, उपाध्यक्ष, गोलघर उद्योग व्यापार मंडल

यदि मार्केट में नगर निगम की तरफ से पिंक टॉयलेट बनाए जाते हैं। तो इसमें हम लोग पूरा सहयोग करेंगे। मार्केट में आने वाली महिलाओं की प्रॉब्लम सॉल्व होगी। टॉयलेट की साफ-सफाई और मेंटनेंस की जिम्मेदारी हमारा संगठन उठाएगा। हमारी कोशिश होगी कि मार्केट में अन्य संगठनों को भी इस अभियान से जोड़ लिया जाए।

-राजेश नेभानी, अध्यक्ष, थोक वस्त्र व्यवसायी वेलफेयर सोसायटी गोरखपुर

घंटाघर मार्केट में हर रोज पांच हजार से ज्यादा की संख्या में महिलाएं मार्केटिंग करने आती हैं। यहां पर महिलाओं के लिए कहीं भी टॉयलेट का प्रॉपर इंतजाम नहीं है। अगर नगर निगम इस मार्केट में पिंक टॉयलेट का निर्माण करा देता है तो हमारा संगठन इसके देखरेख से जुड़े सभी इंतजाम करने के लिए तैयार है।

-पंकज गोयल, अध्यक्ष सर्राफा मंडल