गोरखपुर (ब्यूरो)। बोर्ड एग्जाम के दौरान कैंडिडेट्स को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए हेल्थ की जानकारी ली जा रही है। बोर्ड की मानें तो ऐसे स्टूडेंट्स को उनकी बीमारी के अनुसार सेंटर पर इंतजाम किया जाएगा। सेंटर में डॉक्टर समेत कई चीजों की सुविधाएं दी जाएंगी। बोर्ड की मानें तो अगले साल से नौवीं और 11वीं रजिस्ट्रेशन में भी स्टूडेंट्स से हेल्थ की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद एग्जामिनेशन फॉर्म भरने के दौरान भी जानकारी ली जाएगी। अभी तक केवल फॉर्म भरने के दौरान ही स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली जा रही थी।

सीबीएसई स्कूल- 123

10, 12 फॉर्म भरने के लास्ट डेट- 31 अगस्त

लेट फीस 2000 के साथ भरे जाएंगे फॉर्म- 15 सितंबर

सभी स्कूलों में एग्जामिनेशन फॉर्म भरे जा रहे हैं। बोर्ड ने बच्चों से हेल्थ की भी जानकारी मांगी है। उसकी डिटेल भी बच्चे सबमिट कर रहे हैं। 31 अगस्त तक फॉर्म भरने की लास्ट डेट है। इसके बाद लेट पेमेंट भरकर फॉर्म स्वीकार होगा।

राजकुमार श्रीवास्तव, प्रिंसिपल