गोरखपुर (ब्यूरो)। इसी कड़ी में गुरुवार को वीसी प्रो। राजेश सिंह ने निर्देशन में विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इस दौरान सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंप दी गई।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

प्रो। एसके सिंह को स्टीयरिंग कमेटी के कोऑर्डिनेटर और प्रो। अजय सिंह व प्रो। संजय बैजल को सदस्य बनाया गया हैं। स्वागत समिति में सभी डीन एवं एचओडी होंगे। जबकि स्वागत के लिए बनाई गई कमेटी के कोऑर्डिनेटर प्रो। रजनीकांत पांडेय तथा सदस्य प्रो। शिखा सिंह होंगे। फंड रेंजिंग कमेटी के कोऑर्डिनेटर प्रो। संजय बैजल और सदस्य प्रो। अनिल यादव को बनाया गया है। प्रो। एसके सिंह को खानपान व हॉस्पिटैलिटी की जिम्मेदारी दी गई है। वित्त समिति के समन्वयक वित्त अधिकारी संत प्रकाश सिंह तथा सदस्य लेखाधिकारी हैं।

प्रो। उषा सिंह को सांस्कृतिक की जिम्मेदारी

फैलिसिटेशन समिति की कोऑर्डिनेटर प्रो। दिव्या रानी सिंह होंगी और अनुपमा कौशिक को सदस्य बनाया गया है। प्रो। गौरहरी बेहरा, प्रो। विनीता पाठक तथा प्रो। केशव सिंह को सोविनियर कमेटी, इनविटेशन कमेटी तथा कैंपस अम्बिएंस कमेटी का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। वहीं साइटेशन कमेटी के कोऑर्डिनेटर प्रो। दीपक त्यागी और सदस्य प्रो। अजय शुक्ला को नामित किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बनाई गई कमेटी की समन्वयक प्रो। उषा सिंह है। ट्रांसपोर्टेशन कमेटी के कोऑर्डिनेटर प्रो। विनय सिंह तथा एकोमोडेशन कमेटी के दिपेंद्र मोहन सिंह होंगे। पर्यटन स्थलों की दिखाने के लिए गठित कमेटी के समन्वयक भी प्रो। एसके सिंह तथा सदस्य डॉ। सर्वेश कुमार नियुक्त किए गए हैं।

रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी प्रो। सुषमा को

इसके साथ ही रेजिस्ट्रेशन कमेटी में प्रो। सुषमा पांडेय को समन्वयक बनाया गया है। यूनिवर्सिटी के पुरातन छात्र सम्मेलन में शामिल होने के लिए द्धह्लह्लश्चह्य://ड्डद्यह्वद्वठ्ठद्ब.स्रस्रह्वठ्ठड्डड्डष्.ष्शद्व/ पर पंजीकरण कराया जा सकता है। वीसी प्रो। राजेश सिंह ने कहा कि एक मई को स्थापना दिवस पर यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा आयोजित होने वाले पहले पुरातन छात्र सम्मेलन का उद्देश्य हमें अपने पुरातन छात्रों को यूनिवर्सिटी से जोडऩा चाहते हैं। यूनिवर्सिटी के पुरातन छात्र पूरे देश के साथ विदेशों में फैले हैं। पुरातन छात्र सम्मेलन के दौरान यूनिवर्सिटी परिवार अति विशिष्ट पुरातन छात्रों को डिस्टिंगविश एल्युमिनस अवार्ड से भी सम्मानित करेगा।