गोरखपुर (ब्यूरो).गोरखपुर में केसेज बढऩे लगे हैं। वहीं गोरखपुर के रेलवे कॉलोनी, यार्ड, रुस्तमपुर, भटहट, चरगांवा आदि एरियाज में सैैंपलिंग का काम शुरु कर दिया गया है। इन इलाकों में कबाड़ और टायर की दुकानों में ठहरे पानी में सैैंपलिंग लेने का काम मलेरिया विभाग की टीम ने लेना शुरु कर दिया है। डेंगू के 2021 में जनवरी से दिसंबर तक जहां कुल 67 केसेज आए थे। वहीं 2022 में जनवरी से लेकर 1& सिंतबर तक कुल 8 केसेज आ चुके हैैं। लेकिन इनमें से दो केस गोरखपुर के हैैं। जबकि छह केसेज दूसरे राज्यों से गोरखपुर आए हैैं।

घर में न जमा होने दे पानी

मलेरिया अधिकारी ने बताया कि सिटी में पिछले साल जितने भी सेंसिटिव एरिया थे। उन इलाकों को इस बार फिर से प्वाइंट आउट किया गया है। सभी जगहों पर सैैंपलिंग के लिए टीम लगातार सर्वे का काम कर रही हैैं। सर्वे के दौरान कई जगहों पर यह पाया गया है कि कूलर में पानी इक्ट्टा होने से म'छर पनपने शुरु हो गए हैैं। जो साफ-सुथरे पानी में ही वह अपना लाïर्वा छोड़ रहे हैैं। ऐसे में लोगों को अपने घरों के पानी को चेंज करना होगा या फिर कहीं भी घर में पानी इकट्ठा नहीं होने देना है। इस बात को लेकर जागरुक भी किया जा रहा है। अगर जेई पॉजिटिव केसेज की बात की जाए तो 2021 में जहां 12 केस डिटेक्ट किए गए थे। वहीं 2022 में सितंबर तक 7 केसेज की पुष्टि हुई है। एईएस-जेई के कुल 240 केस 2021 में आए। जबकि 2022 सितंबर तक महज 40 केसेज की पुष्टि हुई है। यानी की केसेज में काफी कमी आई है। मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी की बात करें तो 2021 में कुल 11 केस सामने आए। जबकि 2022 में एक भी केस सामने नहीं आए।

मलेरिया विभाग बनाता है इनकी रिपोर्ट

- एईएस

- जेई पॉजिटिव

- डेंगू पॉजिटिव

- चिकनगुनिया पॉजिटिव

- स्क्रब थाइपस पॉजिटिव इन एईएस

- मलेरिया पॉजिटिव केसेज

- फाइलेरिया केसेज

- कालाजार केसेज

- हाईग्रेड फीवर रिपोर्ट

- आरडीटी मलेरिया

- डेंगू किट

ईयर - केसेज - डेथ

2017 - 11 - 2

2018 - 25 - 0

2019 - 114 - 1

2020 - 9 - 0

2021 - 67 - 0

2022 - 8 - 0

डेंगू टेस्ट किट - 49

डेंगू की सैैंपलिंग - 119&

बीआरडी मेडिकल कालेज - &

डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल - 00

लखनऊ के - 04

अदर - 01

ईयर - जेई-एई - जेई पॉजिटिव- मलेरिया - फाइलेरिया - कालाजार

2017 - 816 - 52 - 25 -41 - 00

2018 - 4&5 - &5 - 5 - 2& - 00

2019 - 262 - &5 - 11 - 29 - 01

2020 - 227 - 1& - 1 - 12 - 01

2021 - 240 - 12 - 11 - 8& - 00

2022 - 127 - 7 - 00 - &5 - 00