सहजनवां, बनकटिया में प्रधान पति रविंद्र ढाढ़ी के मर्डर में पुलिस ने पूर्व प्रधान धर्मवीर और प्रमोद को अरेस्ट किया। सोमवार को पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश किया। हालांकि दो अन्य आरोपित शशि क पूर और अजय चार दिनों से फरार चल रहे हैं। 22 नवंबर को बनकटिया निवासी प्रधान पति रविंद्र ढाढ़ी की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रविंद्र के भाई ने अपने ही गांव के दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। एसओ दिनेश मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित धर्मवीर और प्रमोद को अरेस्ट कर लिया। वह दोनों समधिया चौराहे पर किसी वाहन से भागने से चक्कर में लगे थे।