- झंगहा और गुलरिहा एरिया में हुई घटनाएं

- फैमिली मेंबर्स ने लगाया हत्या का आरोप

JHANGHA/GULARIHA : जिले में दो जगहों पर आम के बाग में युवकों की डेड बॉडी मिली। डालियों में फंदे से झूल रहे युवकों को देखकर पब्लिक ने शोर मचाया। घरवालों ने उनकी पहचान करके पुलिस को सूचना दी। दोनों के घरवालों ने हत्या करके डेड बॉडी लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से असलियत का पता चल सकेगा। हत्या की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

युवती से प्रेम करता था रामू

गुलरिहा के परसौना गांव का रामू गुरुवार की रात अपनी झोपड़ी में सोया था। शुक्रवार सुबह उसकी डेड बॉडी गांव के पास सुरेंद्र यादव के आम की बगिया में पेड़ से लटकती मिली। गले में दुपट्टे का फंदा लगा था। दोनों पैर भूमि को छू रहे थे। नेचुरल कॉल पर निकले लोगों ने उसके घरवालों को सूचना दी। रामू की मां गायत्री मौके पर पहुंचीं। बेटे की लाश देखकर वह दहाड़मार कर रोने लगीं। उन्होंने प्रेम संबंध में बेटे की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस को बताया बड़हरिया की एक युवती से रामू का प्रेम संबंध चल रहा था। बाहर रहकर कमाने वाला युवती का चाचा घर लौटा तो उसकी जानकारी हुई। वह दो दिनों से रामू की तलाश कर रहा था। मौका मिलने पर हत्या करके डेड बॉडी को पेड़ से लटका दिया। मां ने कहा कि जिस तरह के दुपट्टे से गला कसा गया। वैसा कोई कपड़ा उनके घर में नहीं है। बेटे की चप्पल भी बदली हुई है। रामू के पिता बरखू मुंबई में रहकर कमाते है। दो भाई एक बहन में रामू सबसे बड़ा था।

सामान लेने निकला था अनिल

झंगहा के राजधानी निवासी अनिल की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसकी डेड बॉडी गांव से दूर गोर्रा नदी किनारे मंगलपुर के मुसहर टोले पर मिली। शुक्रवार की सुबह आम के बाग में कसरत करने गए युवकों ने पेड़ से डेड बॉडी लटकती देखी। युवकों ने गांव में जाकर लोगों को किसी के मौत होने की सूचना दी। लोग पहुंचे तो मृतक की पहचान हुई। युवक के मौत की सूचना पर फैमिली मेंबर्स पहुंच गए। वह गांव में किराना की दुकान चलाता था। तीन भाइयों में बड़ा अनिल एक बेटी ओर दो बेटों का पिता था। उसके मोबाइल का सिम गायब होने से हत्या की आशंका बढ़ गई। फैमिली मेंबर्स ने पुलिस को बताया गुरुवार की दोपहर वह बाजार करने निकला था। शाम को घर नहीं पहुंचा तो तलाश की गई। दो दिन पहले उसका कुछ युवकों से विवाद हुआ था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर महायज्ञ चल रहा है जहां देर रात तक लोग जमा रहते हैं। ऐसे में अनिल के मौत की गुत्थी सुसाइड और मर्डर के बीच उलझ गई है।

गुलरिहा में युवक के मौत की जांच की जा रही है। घरवालों ने हत्या की आश्ाका जताई है। डेड बॉडी का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

देवेंद्र नाथ शुक्ला, सीओ गोरखनाथ