GORAKHPUR: मेडिकल संचालक रामाश्रय मौर्या की हत्या में शामिल दो अन्य आरोपित रामदहल और रामधनी को मोतीराम अड्डा के पास से खोराबार पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है।

13 लोगों के खिलाफ केस

19 जनवरी 2019 की रात करीब 8 बजे मेडिकल स्टोर संचालक खोराबार के बल्ली चौराहे से दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में रामाश्रय के भाई रामनयन ने 13 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था। पुलिस ने चार नामजद और छह अन्य को अरेस्ट कर घटना का खुलासा किया था। पता चला था कि सुपारी देकर रामाश्रय की हत्या कराई गई थी। इस मामले में बांसगांव निवासी जिला पंचायत सदस्य पंकज शाही, रेती चौक निवासी जीवन जयसवाल, गहिरा निवासी रामनाथ की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं खोराबार के मदरहवा टोला निवासी ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव की भाभी सीमा यादव पत्‍‌नी दुर्गेश यादव को कोर्ट से 60 दिन की अंतरिम राहत मिली है।