गोरखपुर (ब्यूरो)। यहां से प्रेम और स्नेह की नई यात्रा शुरू होती है। गोरखपुर के कुछ कपल्स ने इसे प्रूव भी किया है कि जाति-धर्म और दिव्यांगता की बंदिशें भी उन्हें दूर नहीं कर सकीं। उन्होंने दिखा दिया कि 'हां यही प्यार है'। आज पूरे गोरखपुर में वेलेंटाइन डे जोर-शोर से सेलिब्रेट होगा। इसके लिए सोमवार को बाजार गुलजार रहे और किस डे पर अपनों को स्नेह का स्पर्श किया गया।


उम्मीद की किरण बनीं 'खुशबू'
प्यार एक ऐेसा खूबसूरत अहसास है, जिससे जिदंगी में न सिर्फ आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है, बल्कि तमाम मुश्किलें भी आसान लगने लगती हैं। यह कहानी है कि एक प्राइवेट टीचर खुशबू दुबे और दवा व्यापारी सुनील दुबे की। सुनील बताते हैैं कि जब वह एमबीए कर रहे थे। उसी वक्त कॉलेज फ्रेंड खुशबू से प्रेम हुआ, लेकिन उनके जीवन में 2011 में ऐसा मुकाम आया, जब उन्हें लखनऊ स्थित बीबीडी कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई के दौरान ही कॉलेज के सामने सड़क हादसे में पैर गंवाने पड़े। फिर क्या था, लगा खुशियां थम सी गई हों। सुनील के जीवन में खुशबू उम्मीद की वह किरण बनकर आईं, जो आज उन्हें जीवन की एक नई राह दे रही हैैं। सुनील बताते हैैं कि खुशबू ने मुश्किल वक्त में भी उनका साथ नहीं छोड़ा। वह कभी परेशान होते भी तो खुशबू उन्हें हिम्मत देतीं, ऐसे कंडीशन में दोनों के फैमिली मेंबर्स भी सपोर्ट करते थे। जब बात शादी की आई, फिर भी खुशबू ने साथ नहीं छोड़ा और आज खुशबू सुनील को व्हील चेयर पर लेकर जिंदगी की राह पर साथ चल रही हैं।


मजहब से ऊपर है मोहब्बत
मोहब्बत मजहब से ऊपर है। यह साबित किया है गॉयनकोलॉजिस्ट डॉ। सुरहिता चटर्जी करीम और डॉ। विजाहत करीम ने। वे अस्सी के दशक में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और प्रेम पनपा। सुरहिता बंगाली परिवार से थीं तो विजाहत मुस्लिम। लेकिन मजहबी दीवारें भी इनके प्यार की राह में रोड़ा न बन सकी। दोनों परिवारों ने भी बहुत ज्यादा टोकाटाकी नहीं की और उनकी रजामंदी से दोनों ने शादी कर ली। शादी के कई सालों बाद भी दोनों सफलतापूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। दोनों पति-पत्नी एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं और मानते हैं।


कहेंगे विल यू बी माई वेलेंटाइन
मंगलवार को जोर-शोर से वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाएगा। इसकी शुरुआत रोज डे से हो गई थी। सोमवार को वेलेंनटाइन डे के गिफ्ट के लिए बाजार गुलजार रहे। गोलघर, घंटाघर, नखास, गोरखनाथ आदि जगहों पर गिफ्ट, चॉकलेट की जमकर खूब खरीदारी हुई। कपल्स एक-दूजे को कहने को बेताब हैं कि विल यू बी माई वेलेंटाइन।