गोरखपुर (ब्यूरो).नगर निगम चुनाव के लिए 10,02,263 वोटर्स जुड़ हो चुके हैैं। 31 अक्टूबर तक 9,61,686 ही मतदाता थे, लेकिन एक नवंबर से 7 नवंबर तक चले मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान में 42,763 वोटर्स बढ़ गए। इसमें 2186 मृत्यु हो जाने के कारण उनके नाम हटा दिए गए हैैं। इसी प्रकार 11 नगर पंचायत क्षेत्र में मतदाता बढ़ गए हैैं। सहायक निवार्चन अधिकारी जेएन मौर्या ने बताया कि अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को हो जाएगा। इसी के आधार पर मतदाता अपने पोलिंग बूथों पर अपने मतदान का इस्तेमाल करेंगे।

एक से सात नवंबर तक चला था अभियान

एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया, लेकिन मतदाताओं के नाम बीएलओ के उदासीनता के कारण नहीं जुड़ सके थे। ऐसे में जिला निर्वाचन की तरफ से एक नवंबर से 4 नवंबर तक ऑनलाइन और एक से 7 नवंबर तक मैनुअल फॉर्म भरे जाने का मौका दिया गया था। इस दौरान करीब 25 हजार का नए मतदाताओं का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन लक्ष्य से अधिक मतदाताओं ने बढ़चढ़कर अपने मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाया, इस प्रकार कुल 10,02,263 मतदाता हो गए। अब यही मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी जेएन मौर्या ने बताया कि हमारी तरफ से सभी तैयारियां मुकम्मल है।

निकाय - वार्ड संख्या - मतदान केंद्र - मतदान स्थल - वोटर्स

नगर निगम - 80 - 189 - 804 - 10,02,263

सहजनवां - 16 - 15 - 36 - 34,337

बासगांव - 12 - 9 - 22 - 16,785

मुंडेरा बाजार - 16 - 12 - 30 - 25,511

पीपीगंज - 19-14 - 47 - 42,175

पिपराइच - 17 - 14 - 37 - 32,834

गोला बाजार - 19 - 20 - 37 - 37,156

बड़हलगंज - 18 - 10 - 38 - 42,680

उनवल - 14 - 6 - 22 - 19,183

चौमुखा - 15 - 9 - 25 - 20,032

उरूवा बाजा - 15 - 17 - 25 - 21,902

घघसरा बाजार - 15 - 19 - 32 -21,224

कुल - 256 - 334 - 1155 - 13,16,082