कानपुर (ब्यूरो) आईआईटी में पिछले साल कंवोकेशन में चीफ गेस्ट पीएम नरेंद्र मोदी थे। जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शामिल हुए थे। इस साल नारायण ह्रदयालय व हेल्थ के फाउंडर व प्रेसीडेंट पद्मश्री व पद्मभूषण जैसे पुरस्कारों से सम्मानित मशहूर हार्ट सर्जन डा। देवी प्रसाद शेट्टी बतौर चीफ गेस्ट आनलाइन मौजूद रहे। उन्होंने कर्नाटक में यशस्विनी नाम से सस्ती माइक्रो हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम शुरू कराई थी, जिसका 34 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा मिला। डायरेक्टर प्रो। अभय करंदीकर ने इस साल की आईआईटी की उपलब्धियां बताईं और डिग्री व मेडल पाने वाले सभी स्टूडेंट्स से समाज के लिए उपयोगी बनने और देश के लिए कार्य करने की अपील की।

नौकरी देने वाला बने युवा
उन्होंने कहा कि वह खुद को नौकरी खोजने वाले की बजाय नौकरी देने वाला बनाएं। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों की मदद से यहां गंगवाल स्कूल आफ मेडिकल रिसर्च एंड टेक्नोलाजी की स्थापना की जा रही है, जिससे आने वाले वक्त में सस्ते मेडिकल इक्विपमेंट विकसित कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

दुनिया में बेहतर हो रही आईआईटी की रैकिंग
आईआईटी की बीओजी के चेयरमैन डा। राधाकृष्णन ने कहा कि यह मौका है, जब हमें संस्थापकों के ²ष्टिकोण को दोहराने का मौका मिलता है। उन्होंने छात्रों से कहा कि संस्थान के फाउंडर डायरेक्टर प्रो। पीके केलकर के आदर्शों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है। उन्होंने बताया कि आईआईटी कानपुर की रैंकिंग दुनिया के बेस्ट यूनिवर्सिटीज में तेजी से बेहतर हो रही है। इसके लिए उन्होंने डायरेक्टर को बधाई दी।

इन कोर्सेस में मिली डिग्रियां
116- पीएचडी स्टूडेंटस
10 - एमटेक व पीएचडी ज्वाइंट कोर्स करने वाले स्टूडेंट्स
144- एमटेक स्टूडेंट्स
556- बीटेक स्टूडेंट्स
53- एमबीए स्टूडेंट्स
14-मास्टर ऑफ डिजाइन कोर्स के स्टूडेंट्स
25- मास्टर आफ साइंस (रिसर्च)
40- पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम फार एक्सपीरिएंस्ड प्रोफेशनल
144- एमएससी 2 ईयर कोर्स
105- बीएससी
24- बीटेक दो मेजर सब्जेक्ट में डिग्री
108- डयूल डिग्री प्रोग्राम
21- एमएससी व पीएचडी डयूल प्रोग्राम के स्टूडेंट्स

इन आईआईटीयंस को मिले मेडल्स-
शाश्वत गुप्ता (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) - प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल
प्रियदर्शी ङ्क्षसह (एयरोस्पेस इंजीनियङ्क्षरग 4 ईयर कोर्स) - डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल
प्रतीक यादव (मैकेनिकल इंजीनियङ्क्षरग 5 ईयर कोर्स) - डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल

अतिन विक्रम ङ्क्षसह (इलेक्ट्रिकल इंजीनियङ्क्षरग ) - रतन स्वरूप मेमोरियल पुरस्कार
रूपेश आर चाफले (मैटीरियल साइंस एंड इंजीनियङ्क्षरग) - डा। शंकर दयाल शर्मा मेडल
कोप्पार्थी वेंकट सरिता (केमिकल इंजीनियङ्क्षरग) - बेस्ट पीजी स्टूडेंट

यूजी प्रोग्राम में मेडल पाने वाले स्टूडेंट्स
अमन प्रकाश - एयरोस्पेस इंजीनियङ्क्षरग
यश पोरवाल - बायोलाजिकल साइंसेज एंड बायो इंजीनियङ्क्षरग
गौरव जीवन- सिविल इंजीनियङ्क्षरग
लक्ष्य त्यागी- केमिकल इंजीनियङ्क्षरग व इलेक्ट्रिकल इंजीनियङ्क्षरग
संयम खोसला- रसायन विज्ञान
शाश्वत गुप्ता- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियङ्क्षरग
जितेश अग्रवाल- इकोनामिक साइंस
अतिन विक्रम ङ्क्षसह - इलेक्ट्रिकल इंजीनियङ्क्षरग
अर्पित बंसल - अर्थ साइंस
प्रतीक यादव - मैकेनिकल इंजीनियङ्क्षरग
हर्षित सिन्हा - मैटीरियल साइंस एंड इंजीनियङ्क्षरग
आदर्श पाल - मैथ्स एंड स्टेटिस्टिक्स डिपार्टमेंट
आमिर अहमद मक्की- फिजिक्स

पीजी कोर्सेस वाले इन स्टूडेंट्स को मिला मेडल
आरनादीप दत्ता - केमेस्ट्री साइंस
चिराग ङ्क्षसघल - मैथमेटिक्स
अयंतिका साहा - फिजिक्स
शुभा शंकर बनर्जी - स्टेटिस्टिक्स

कम्यूनिटी सर्विस के लिए इन्हें मिला मेडल
प्रथम शुक्ला - मैकेनिकल इंजीनियङ्क्षरग व इकोनामिक साइंस
अपूर्व चावला- इलेक्ट्रिकल इंजीनियङ्क्षरग
दीक्षा यादव - केमिकल इंजीनियङ्क्षरग
रोहन महनोत - इलेक्ट्रिकल इंजीनियङ्क्षरग

21 को मिला बेस्ट पीएचडी थीसिस अवार्ड
बेस्ट पीएचडी थीसिस अवार्ड पाने वालों में एयरोस्पेस इंजीनियङ्क्षरग विभाग के सलाहुद्दीन, बायोलाजिकल साइंस एंड बायो इंजीनियङ्क्षरग विभाग की साक्षी गोयल, शुभि पांडेय, सिविल इंजीनियङ्क्षरग से मंजूर आलम, केमिकल इंजीनियङ्क्षरग से अमृता गोस्वामी, रसायन विज्ञान से मिलन माजी, स्वाति ङ्क्षजदल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियङ्क्षरग से रामानुज पाणिग्रही, सूरज श्रीवास्तव, आर्थिक विज्ञान से आशुतोष कुमार दुबे, मास्टर आफ डिजाइन से सौरभ तिवारी, कंप्यूटर साइंस से प्रतीक मजूमदार, मानविकी व सामाजिक विज्ञान से सबनम बसु, मैकेनिकल इंजीनियङ्क्षरग से संकल्प तिवारी, सामग्री विज्ञान से मीरल वर्मा, गणित व सांख्यिकी से फिरोज, भौतिकी से सोनू वर्मा, अभिनंदन भट्टाचार्जी, औद्योगिक एवं प्रबंधन अभियांत्रिकी से मनु कंचन शामिल रहे।