कानपुर (ब्यूरो) बीते छह माह में सीएनजी के दामों में भी अच्छी खासी बढ़ोत्तरी हुई है। वर्तमान में तो सीएनजी के दाम डीजल के दामों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। छह माह में सीएनजी के दाम में 28 रुपए तक बढ़ोत्तरी हुई है। अक्टूबर 2021 में सीएनजी के दाम 64 रुपए प्रति किलो ग्राम थे। वहीं वर्तमान में 92 रुपए प्रति किलो हो गया है।

20 हजार के सीएनजी वाहन
आरटीओ अधिकारियों के मुताबिक सिटी में वर्तमान में लगभग 20 हजार के आसपास सीएनजी प्राइवेट व कामर्शियल वाहन रजिस्टर्ड हैं। उन्होंने बताया कि सिटी में कामर्शियल व्हीकल की अपेक्षा प्राइवेट सीएनजी वाहन अधिक हैं। आरटीओ अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में सिटी में 4 हजार के आसपास सीएनजी टेंपो व 4.500 सीएनजी ऑटो रजिस्टर्ड हैं। वहीं प्राइवेट वाहनों की संख्या 15 हजार के आसपास हैं।

हर माह 15 सीएनजी व्हीकल रजिस्टर्ड
आरटीओ राजेश सिंह ने बताया कि वर्तमान में आरटीओ आफिस में हर माह 15 के लगभग नए सीएनजी फोर व्हीलर वाहन रजिस्टर्ड हो रहे हैं। जब की छह माह पूर्व हर माह 25 से 30 सीएनजी के नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन होता था। उन्होंने बताया कि सीएनजी के दामों में वृद्धि होने से वाहनों की बिक्री कम हुई हैं। उन्होंने बताया कि 2021 में डीजल के दामों में लगातार वृद्धि होने पर सीएनजी के वाहनों की बिक्री अचानक बढ़ गई थी। वर्तमान में सीएनजी के दाम डीजल के दामों के लगभग है। लिहाजा अब सीएनजी के वाहनों की बिक्री 40 परसेंट से अधिक कम हुई हैं।

सीएनजी वाहनों की संख्या
4 हजार पैसेंजर्स टेंपो
4.500 पैसेंजर्स ऑटो
3 हजार गुड्स व्हीकल
15 हजार वैन व प्राइवेट व्हीकल

आंकड़े
- अक्टूबर 2021 में सीएनजी 64 रुपए प्रति किलो ग्राम
- जून 2022 में सीएनजी 92 रुपए प्रति किलो ग्राम है
- अक्टूबर 2021 व उससे पहले हर माह 25 से 30 सीएनजी वाहनों का रजिस्ट्रेशन होता था
- अप्रैल 2022 से जून तक हर माह 15 के लगभग नए सीएनजी व्हीकल का रजिस्ट्रेशन हो रहा है

बीते तीन माह से अचानक नए सीएनजी वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर काफी कम हुई है। शोरूम संचालकों का कहना है कि बीते छह माह में सीएनजी व्हीकल्स की डिमांड 40 परसेंट घट गई है।
राजेश सिंह, आरटीओ, प्रशासन