कानपुर (ब्यूरो) प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य अपनी परंपराओं एवं संस्कृति के बारे में युवाओं को अवेयर करना है। युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों को आज के वातावरण में दीपावली का उत्सव सबके साथ कैसे मनाना है यह भी दिखाया जाएगा। धनतेरस, नरक चतुर्दशी , दीपावली , गोवर्धन पूजा, भैया दूज आदि इन सारे त्योहारों का क्या उद्देश्य क्या है कैसे मनाया जाता है। 29 को कल्चरल प्रोग्राम में बताईं जाएंगी।

शाम को होगा कल्चरल प्रोग्राम
29 अक्टूबर को शाम को कल्चरल प्रोग्राम होगा। इसमें मुख्य अतिथि डॉ। वन्दना पाठक होंगी। इंडियन ट्रेडिशन को फोकस करते हुए रंगोली, लोक संगीत, लोक नृत्य , पारम्परिक मंनोरंजन आदि के साथ इंडियन फेस्टिवल के महत्व को युवाओं को बताया जाएगा। 30 अक्टूबर को शाम को भी प्रोग्राम होंगे। इसमें अतिथि बलराम नरूला होंगे।