kanpur@inext.co.in

KANPUR : दर्जन भर नोटिसें। कई को एडवर्स एंट्री। चेतावनी के अलावा एफआईआर अलग से फिर भी शहर में हर तरफ कूड़ा ही कूड़ा एटूजेड से पूछताछ हुई तो नगर निगम की कमी उजागर हुई। डीएम के सामने पंचायत हुई तो पता चला कि कूड़ा उठान का पुराना पेमेंट ही नहीं हुआ। आखिर में सौदा भ्0 लाख में पटा। तय हुआ अब से दिन में दो बार कूड़ा उठाया जाएगा।

रिसोर्सेज की ओवरहॉलिंग

शहर की सफाई व्यवस्था के मद्देनजर डीएम डॉ। रोशन जैकब ने नगर निगम और एटूजेड के सीईओ को जरूरी गाइडलाइंस इश्यू की। बातचीत में खुलासा हुआ कि नगर निगम लंबे समय से एटूजेड का पेमेंट रोके हुए है। इस पर डीएम ने नगर निगम ऑफिसर्स को बकाया धनराशि में से भ्0 लाख का पेमेंट करने के निर्देश दिए। तय हुआ कि इस फंड से एटूजेड अपने रिसरेसेज की ओवरहॉलिंग करवाकर फील्ड वर्क में इस्तेमाल करेगा।

दो शिफ्ट में कूड़ा उठान

कूड़ा उठाने का काम आने वाले क्0 दिनों के अंदर-अंदर शुरू करने के निर्देश डीएम ने एटूजेड अफसरों को दिये हैं। मॉर्निग शिफ्ट में क्0 बजे तक और ईवनिंग शिफ्ट में शाम म् बजे तक कूड़ा उठान का काम होगा। सिटी के डिफरेंट एरियाज में कूड़ा उठान व सफाई-व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के लिए आवासीय समितियों व रेजीडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी संग मीटिंग करके मदद ली जाएगी। बारिश से पहले विशेष रूप से कूड़ा उठान व सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश भी एटूजेड अफसरों को दिये गए हैं।

हाई टेक्नोलॉजी मैकेनिज्म

सिटी को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से हाईटेक मैकेनिज्म को अपनाया जा रहा है। इसमें तीन-तीन वा‌र्ड्स के बीच एक खास किस्म की मशीन की मदद से सफाई करवाई जाएगी। यह मशीन हाई टेक्नोलॉजी मैकेनिज्म से लैस होगी। सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के लिए प्रभारी अधिकारियों को निरीक्षण पर लगाया गया है। इंस्पेक्शन में अगर कोई सफाई नायक, सफाई निरीक्षक, सफाई कर्मी एब्सेंट पाया जाता है तो उनकी वेतन कटौती के अलावा सेवा समाप्त किये जाने के भी सख्त निर्देश जारी किये गए।