कानपुर (ब्यूरो)। अगर आपका पुलिस से संबंधित कोई काम पेंडिंग पड़ा हुआ है तो अब आपको इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने पुलिस ऑफिस में घुसते ही राइट हैंड साइड पर डीसीपी क्राइम एंड हेडक्वार्टर के बगल में एक ऑफिस शुरू किया है। यहां शिकायत के मुताबिक निस्तारण के दिनों की जानकारी तो मिलती ही है। साथ ही ये भी पता चलता है कि आपकी शिकायत कहां है? यहां शिकायतें ऑनलाइन और ऑफलाइन दर्ज की जाती हैैं। साथ ही इस सेल में दो महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। जो आपकी हर तरह की शिकायत सुनने के बाद उनका निस्तारण भी करेंगी। यानी आपको ऑफिस-ऑफिस भटकना नहीं पड़ेगा।

दो तरह से होती हैैं शिकायतें दर्ज
ऑफिस में मौजूद महिला पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि प्रतिदिन 45 शिकायतें आती हैैं। इन शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण किया जाता है। अगर आपको ये पता करना है कि आपकी एप्लीकेशन की जांच कहां पर अटक गई है तो आपको हेल्प डेस्क के सीयूजी नंबर 7839863489 पर संपर्क करना होगा। यहां से आपको ये पता चल जाएगा कि आपकी शिकायत कहां पर है? अगर आपकी फाइल में कोई कमी होगी तो भी आपको इस नंबर से जानकारी हो जाएगी।

सेवा का नाम-थाना स्तर- कार्यालय- जनपद स्तर
- पासपोर्ट सत्यापन - 5 दिन - 10 दिन - 15 दिन
- शस्त्र लाइसेंस वेरिफिकेशन- 10 दिन - 10 दिन - 20 दिन
- चरित्र सत्यापन- 7 दिन - 8 दिन - 15 दिन
- चरित्र सत्यापन (ठेकेदारी के लिए)- 10 दिन - 15 दिन - 25 दिन
- शिकायती प्रार्थना पत्र - 7 दिन (विषम परिस्थितियों में 24 घंटे के अंदर)
- शिकायत प्रार्थना पत्र (उच्चाधिकारी स्तर) 7 दिन (विषम परिस्थितियों में 24 घंटे के अंदर)
- अप्राकृतिक मृत्यु- तत्काल- तत्काल - तत्काल
- न्यायालय से प्राप्त तामीला- 5 दिन यथा निर्दिष्ट
- खोए पाए वस्तुओं की सूचना के संबंध में कार्रवाई - तत्काल- तत्काल - तत्काल
- गुमशुदा व्यक्ति -तत्काल -तत्काल- तत्काल
- शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण -7 दिन- 8 दिन - 15 दिन
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य -3 दिन- 2 दिन - 5 दिन
- चालान 34 पुलिस एक्ट-24 घंटे - 3 दिन - 3 दिन
- अग्निशमन की एनओसी आयोजन संबंधी- 12 दिन- 3 दिन- 15 दिन
- सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति -12 दिन - 3 दिन 15 दिन
- प्राइवेट सुरक्षा अभिकरण- 15 दिन
- पटाखों के लाइसेंस के लिए अनुमति - 3 दिन 4 दिन 7 दिन


इमरजेंसी के लिए टोल फ्री नंबर
पुलिस - 112
अग्निशमन - 101
एम्बुलेंस - 108
महिला साहयता - 1090
चाइल्ड हेल्पलाइन - 1098
सीनियर सिटीजन सर्विस - 14567
कोरोना महामारी - 1075
सीएम हेल्पलाइन - 1076
साइबर हेल्प लाइन - 1930


फस्र्ट अपीलीय अधिकारी
एडिशनल सीपी हेडक्वार्टर : 9454401972
सेकेंड अपीलीय अधिकारी
डीसीपी हेडक्वार्टर : 9454400579
पुनरीक्षण अधिकारी
डीसीपी हेडक्वार्टर / क्राइम : 9454400385

लोगों को परेशान इधर-उधर भटकना पड़ता था, कहां शिकायत करनी है? कितने दिन में शिकायत का निस्तारण होगा। ये एक ही छत के नीचे बताया जाएगा।
आशीष श्रीवास्तव, डीसीपी क्राइम एंड हेडक्वार्टर