- दो यूनिट का होगा फायर स्टेशन, शासन ने दी हरी झंडी, जल्द ही बजट भी होगा जारी

-पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में फायर स्टेशन न होने के कारण हादसों में हर साल होता है करोड़ों का नुकसान, जान भी जा चुकी

KANPUR: पनकी इं़डस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्री ओनर्स व आसपास बसे मोहल्ले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में फायर स्टेशन को हरी झंडी दे दी है। फायर स्टेशन के लिए फायर स्टेशन अफसर सहित 26 इम्प्लाइज का स्टॉफ भी पास कर दिया है।

हजारों की संख्या में फैक्ट्री

पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में 5 हजार से अधिक छोटी-बड़ी फैक्ट्री हैं। इस इंडस्ट्रियल एरिया में पनकी साइट एक से पांच, बजरंग बली औद्योगिक क्षेत्र, दादा नगर आदि शामिल हैं। यहां प्लास्टिक, केमिकल व पेट्रोलियम प्रोडक्ट, टेक्सटाइल आदि की फैक्ट्रीज है। इनके अलावा अन्य फैक्ट्रीज में भी ज्वलनशील पदार्थो का इस्तेमाल भी किया जाता है। जिसकी वजह से अक्सर आग लगने की घटनाएं होती है। आसपास कोई फायर स्टेशन न होने के कारण आग के कारण हर साल इंडस्ट्रियलिस्ट को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ता है। इसी साल इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की एक दर्जन से ज्यादा घटनाएं हो चुकी है। अग्नि हादसों में कई लोगों को जान भी जा चुकी है। इसकी वजह से इंडस्ट्रियलिस्टलंबे समय से पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में फायर स्टेशन की मांग कर रहे हैं। इसके लिए फायर डिपार्टमेंट के अफसरों ने प्रपोजल भी भेजा, लेकिन अब जाकर उन्हें सफलता मिली है।

--

पनकी इंडस्ट्रियल एरिया के लिए फायर स्टेशन और स्टॉफ भी स्वीकृत हो गया। जमीन पहले ही मिल चुकी है। जल्दी ही शासन से बजट भी निर्माण एजेंसी को बजट जारी कर दिए जाने की संभावना है।

- वीरेन्द्र प्रताप सिंह, चीफ फायर अफसर

प्रोजेक्ट- पनकी इंडस्ट्रियल एरिया फायर स्टेशन

यूनिट- 2

फायर स्टेशन अफसर-1

सेकेंड फायर स्टेशन अफसर -1

लीडिंग फायरमैन- 2

फायरमैन- 16

फायर सर्विस ड्राइवर- 2

गाडि़यां- 3

मौजूदा फायर स्टेशन

मीरपुर कैंट, कर्नलगंज, लाटूश रोड, फजलगंज, बिल्हौर, घाटमपुर

बन रहे फायर स्टेशन

जाजमऊ व किदवई नगर