कानपुर (ब्यूरो)। जाजमऊ में कबाड़ी की हत्या उसके दोस्त ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में की थी। पुलिस ने हत्यारोपी असरूद्दीन को असम से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। मूलरूप से असम के बरपेटा निवासी 22 साल का कबाड़ी सादिक जाजमऊ के ताड़बगिया में झुग्गी डालकर रहता था। नौ जनवरी को सादिक की हत्या उसके साथी असरूद्दीन निवासी असम के सोनिखपुर जनपद थाना धेकाघुली ग्राम गईथाकू ने चाकू से गला रेतकर की थी।
असम भाग गया था
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी असम भाग गया था। जिसके बाद जाजमऊ पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को उसकी ससुराल ग्राम जोरतोकबी थाना खटखटी जनपद ईस्ट कार्बी ओंगलोंग असम से गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया की उसे सादिक के पत्नी से अवैध संबंध होने का शक था। जिस वजह से नौ जनवरी को पहले उसने सादिक के साथ मिलकर शराब पी। इसके बाद चाकू से गला रेतकर सादिक की हत्या कर दी थी।

थाना प्रभारी अरविन्द ङ्क्षसह सिसोदिया ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हुआ चाकू बरामद करने के बाद जेल भेज दिया गया।