India Gaga

 

इण्डिया आने के पहले ही गागा ने कहा था कि वह हिंदुस्तानियों के लिए कुछ बिलकुल डिफरेंट पर फार्म  करेंगी और उन्होंने अपने वादे को निभाया। होस्ट अर्जुन रामपाल और रेस्टोरेंट ओनर एडी सिंह ने जो आफ्टर पार्टी आर्गेनाइज की उसमें लेडी गागा का अंदाज बेहद शानदार था।

इण्डियन फार्मूला वन ग्रान प्री की फिनाले पार्टी ग्रेटर नोएडा के जेएपी ग्रीन्स  गोल्फ एण्ड  स्पा रिसोर्ट में आर्गेनाइज की गयी जहां व्हाइट नी लेंथ ड्रेस में लेडी गागा की मोस्ट अवेटेड परफार्मेंस स्टेज हुई जिसके विटनेस बने किंग खान सहित कई बॉलीवुड स्टार्स, हाई प्रोफाइल इंडस्ट्रलिस्ट लाइक विजय माल्या  और एफ वन के कंटेस्टेंट के अलावा कुछ और हाई प्रोफाइल व्यूअर्स और गागा के फैन्स।

 

 

King Khan

इस शो में जहां गागा ने अपने कुछ पुराने हिट नंबर्स पर लोगों को झुमाया वहीं अपने लेटेस्ट एलबम बार्न दिस वे से भी सांग्स  सलेक्ट किए। इसके अलावा उन्होंने सितार के साथ पियानो के फ्यूजन, से म्यूजिक को एक नए और डिफरेंट लेबिल पर पहुंचा दिया।

 

 

F1

शो के एंड में लेडी गागा ने इण्डियन स्टाइल में नमस्ते इंडिया कह कर वहां मौजूद लोगों के दिल में हमेशा के लिए अपनी छाप छोड़ दी। शायद लेडी गागा की यही अदा है जो दुनिया भर में उनके दिवाने हैं और यहां भी शो के टिकट का रेट 40,000 तक होने के बावजूद पूरा रिसोर्ट लोगों की भीड़ से पैक था।

 

Hollywood News inextlive from Hollywood News Desk