- चकेरी के शिवकटरा स्थित मायके में रहती है, सनिगवां में नग्न हालत में मिली

-शराब के नशे में धुत थे तीनों दरिंदे, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

-शाम को घर से सामान लेने निकली थी, दरिंदे अगवा कर ले गए थे

KANPUR : बिठूर में मासूम से हैवानियत की घटना को अभी चौबीस घंटे भी नहीं बीते कि चकेरी में महिला को अगवा कर गैंगरेप का मामला सामने आने से हड़कम्प मच गया। वो बुधवार को तड़के सनिगवां स्थित एक खेत में नग्न हालत में बेसुध अवस्था में पड़ी मिली। उसके साथ इस हद तक दरिंदगी की गई है कि देर रात तक उसको होश नहीं आया। उसका हैलट में इलाज चल रहा है। इधर, पुलिस ने पड़ताल कर तीन लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कर ली। जिसमें पुलिस ने दो को पकड़ भी लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

15 दिन पहले मायके आई थी

शिवकटरा में रहने वाली कांति देवी की बेटी सपना (दोनों काल्पनिक नाम) की पांच साल पहले शादी हुई थी। वो करीब पंद्रह दिन पहले पिता की तबियत खराब होने पर मायके आई थी। इसके बाद से वो यहीं पर रही है। मंगलवार की शाम को वो घरेलू सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी, लेकिन घर वापस नहीं आई। परेशान घरवालों ने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह वो नग्न व बेसुध हालत में सनिगवां स्थित खेत में पड़ी मिली तो हड़कम्प मच गया। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंचकर उसको काशीराम ट्रामा सेंटर ले गई। जहां से उसको हैलट रेफर कर दिया गया। वहां देर शाम तक उसको होश नहीं आया।