कानपुर (ब्यूरो)। आईआईटी के संविदा कर्मी की मौत सिर में लगी गंभीर चोट की वजह से हुई थी। सिर की तीन हड्डियां टूटने की वजह से पहले तो वह कोमा में चले गए। बाद में उनकी मौत हो गई। वहीं, फेस से लेकर कमर तक करीब छह चोट के निशान मिले हैैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। फैमिली मेंबर्स की मांग पर डीएनए जांच के लिए ब्लड सैैंपल लिया गया है। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही पुलिस अधिकारियों से मिलकर जानकारी देंगे और केस दर्ज कराएंगे।

प्रॉपर्टी को लेकर विवाद
बिल्हौर के गांव गढ़ में रहने वाली शिक्षिका मनोरमा शुक्ला ने बताया कि उनका 24 साल का बेटा देवेश शुक्ला आईआईटी में एक प्रोजेक्ट के तहत प्राइवेट नौकरी करता था। उनके साथ ही कल्याणपुर अवधपुरी में रहता था। मां ने बताया कि परिवार के लोगों से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है।

अचेत मिला था युवक
मां का आरोप है कि प्रॉपर्टी हड़पने की नीयत से परिवार के लोगों ने ही उसे शराब पिलाने के बाद हत्या की है। सैटरडे रात को काकादेव थाना क्षेत्र में गंभीर हालत में देवेश पड़ा मिला था। काकादेव पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान देवेश अचेत हालत में मिला था, उसे हैलट में एडमिट कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार को देवेश ने दम तोड़ दिया।