हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई से पहले हम एक इंसान हैं। एक अच्छा इंसान बनने के लिए जरूरी है कि वो सभी धर्मो का सम्मान करे। बस ऐसे ही कुछ सच्चे इंसानों को आई नेक्स्ट ने खोज निकाला है। जो वैसे तो सालभर कई चीजें सेल करते हैं। पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पास आते ही कन्हैया में ऐसा रम जाते हैं कि बस पूछिए मत। कान्हा की एक से बढक़र एक ड्रेस और उनसे संबंधित कई चीजें सेल करते हैं। जरूरत पडऩे पर उनकी डे्रसेज सिलने से भी नहीं चूकते हैं। उनकी भावनाएं एक संदेश दे रही हैं कि अगर अच्छा इंसान बनना है तो हर धर्म का सम्मान करो।

मिलिए कलीम मलिक से

मेस्टन रोड पर स्थित एक शॉप के ओनर कलीम मलिक एक सच्चे देशभक्त भी हैं। उनकी शॉप में यूं तो कई चीजें मिलती हैं। पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के नजदीक आते ही कन्हैया की एक से बढक़र एक ड्रेसेज और दूसरे सजावट के सामान बेचते हैं। कलीम मलिक ने बताया कि वो पिछले 15 सालों से जन्माष्टमी पर कन्हैया से संबंधित चीजें सेल करते आ रहे हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि वो खुद भी ड्रेस को सजाने से नहीं चूकते हैं। उनका बेटा इमरान मलिक भी उनके इस काम में उनकी हेल्प करता है।

चांद की सोच है सबसे अलग

मूलगंज की एक शॉप के ओनर चांद भी बिल्कुल कलीम की ही तरह हैं। वो कहते हैं समय आ गया है लोगों को अपनी सोच होगी। देश बदल रहा है। वो बताते हैं कि पिछले कई वर्षों से कान्हा की डे्रसेज सेल कर रहे हैं। वो कहते हैं कि सोचने का नजरिया अच्छा होगा तो आप एक अच्छे इंसान बनेंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से संबंधित सामान सेल करने वाले सलीम वली कहते हैं कि सभी धर्मो का सम्मान करना चाहिए।