कानपुर (ब्यूरो)। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने फ्राईडे मार्निंग 10.30 बजे नगर निगम मुख्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव, प्रभारी कार्मिक विद्या सागर मौजूद रहे। वहीं, कई विभाग में अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा पत्र

नगर आयुक्त के निरीक्षण के दौरान नगर निगम के सामान्य प्रशासन विभाग में कर्मचारियों उपस्थित मिले। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी अपने ऑफिस में मौजूद नहीं मिली। नगर आयुक्त महोदय ने उनके खिलाफ शासन में पत्र लिखने के लिए अपर नगर आयुक्त द्वितीय को निर्देश दिए। जोनल अभियंता 4 कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले। जिन्हें कारण बताओ नोटिस भेजने का आदेश दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ। आरके निरंजन भी अपने ऑफिस में नहीं मिले। उनके खिलाफ भी कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने के लिए अपर नगर आयुक्त द्वितीय को निर्देश दिया।

रजिस्टर भी ताले में बंद मिली

प्रोजेक्ट सेल में अभियंता व कर्मचारियों भी ड्यूटी से नदारत पाए गए। उपस्थित रजिस्टर के पीछे जाने पर चपरासी ने रजिस्टर भी ताले में बंद बताया गया। प्रोजेक्ट सेल के प्रभारी आरके सिंह के खिलाफ कारण बताओ नोटिस भेजने का दिया गया। वहीं नगर निगम के ट्रैफिक विभाग में कर्मचारी भी नहीं ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले। उन्हें भी कारण बताओ नोटिस भेजने का निर्देश दिया। मार्ग प्रकाश कार्यालय में प्रभारी मुख्य अभियंता व कर्मचारी उपस्थित नहीं मिले, सभी को कारण बताओ नोटिस भेजने का निर्देश दिया।

पहले भी गायब मिले अफसर
नगर आयुक्त के निरीक्षण में लेखाधिकारी अपनी सीट पर उपस्थित नहीं मिले और न ही नीचे लेखाधिकारी कार्यालय में थे। पूर्व में भी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए थे। इनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया। सम्पत्ति विभाग में तहसीलदार अनुपस्थित पाये गए, नक्शा अधीक्षक व उनके कर्मचारी अनुपस्थित। सभी को कारण बताओ नोटिस भेजने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने नगर निगम कैंपस के पीछे के हिस्सा का निरीक्षण। पीएम स्वनिधि के लिए लोगों की लंबी लाइन पाई गई। जिन्हें व्यवस्थित करने के निर्देश दिया।