-गजनेर निवासी था मृतक, सचेण्डी फ्लाईओवर में हुआ हादसा

KANPUR :

सचेण्डी में रविवार को फ्लाईओवर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी तो घर में मातम पसर गया।

गजनेर के शेरपुर तरौंदा में रहने वाले हरिलाल का बेटा धर्मेन्द्र (22) किसान था। वो रविवार को दोस्त संतोष के साथ बाइक से बिधनू निवासी बहन प्रीति के घर गया था। वहां से वो घर वापस जा रहा था कि चकरपुर मण्डी के पास फ्लाईओवर ने तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को हैलट ले गई। जहां इलाज के दौरान धर्मेन्द्र की मौत हो गई, जबकि संतोष की हालत गंभीर बनी हुई है।