कानपुर (ब्यूरो)। आखिरकार कानपुराइट्स की इंतजार की घड़ी संडे को खत्म हो गई। रोडवेज ने संडे से लखनऊ राजधानी के बाद अब दिल्ली राजधानी बसों का संचालन शुरू किया है। जिसमें 10 बसें कानपुर व वाया कानपुर चलेंगी। यह सेवा संडे से शुरू कर दी गई है। कानपुराइट्स के लिए राहत की बात यह है कि यह बसें नार्मल बसों की अपेक्षा डेढ़ से दो घंटे कम समय में आपको दिल्ली पहुंचा देंगी।

440 किमी में चार स्टॉपेज
रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक राजधानी बसें नार्मल बसों की अपेक्षा कानपुर से दिल्ली पहुंचने में दो घंटे कम समय लेंगी। क्योंकि कानपुर से दिल्ली के बीच 440 किमी के सफर में सिर्फ चार स्टॉपेज दिए गए है। कानपुर से दिल्ली चलने वाली राजधानी बस कन्नौज, बेवर, भोगांव, एटा में रुकेगी।

67 रुपए अधिक किराया
कानपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली रोडवेज की नॉन एसी बसों के किराए से राजधानी का किराया 10 परसेंट अधिक होगा। कानपुर से दिल्ली का नार्मल बसों का किराया 675 रुपए है। जबकि राजधानी बस का कानपुर से दिल्ली का किराया 742 रुपए है।

5 जनरथ एसी बसें
रोडवेज आरएम लव कुमार ने बताया कि राजधानी बसों के अलावा कानपुर के विभिन्न डिपो से दिल्ली के लिए टोटल 31 बसों का संचालन पहले से किया जा रहा है। जिसमें पांच जनरथ एसी बसें और 26 नॉन एसी हंै। कानपुर से दिल्ली रूट पर पैसेंजर्स लोड को देखते हुए राजधानी बसों का भी संचालन शुरू किया गया है।

ट्रेन में लंबी वेटिंग, राजधानी बस में करें सफर
समर वैकेशन की वजह से कानपुर से दिल्ली रूट की ट्रेनों में लगातार लंबी वेटिंग जा रही है। रेलवे ने पैसेंजर्स की सुविधा को देखते हुए कुछ रुटीन ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच भी लगाए है। इसके बावजूद वेटिंग कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में संडे से शुरू की राजधानी बस के सफर का लुफ्त उठा सकते हैं। ट्रेन व राजधानी बस के सफर में सिर्फ दो घंटे का अंतराल पड़ेगा।

राजधानी बस की टाइमिंग
- झकरकटी से सुबह 10 बजे
- दिल्ली पहुंचेगी रात 8 बजे
- झकरकटी से सुबह 11 बजे
- दिल्ली पहुंचेगी रात 9 बजे
- झकरकटी से सुबह 10 बजे
- दिल्ली पहुंचेगी रात 9 बजे
- झकरकटी से सुबह 10.30 बजे
- दिल्ली पहुंचेगी रात 8.30 बजे

दिल्ली से चलने का टाइम टेबल
- दिल्ली से सुबह 10 बजे
- कानपुर पहुंचेगी रात 8 बजे
- दिल्ली से सुबह 11 बजे
- कानपुर पहुंचेगी रात 9 बजे
- दिल्ली से चलेगी सुबह 8 बजे
- कानपुर पहुंचेगी शाम 5.20 बजे


शासन ने लखनऊ राजधानी बस सेवा शुरु करने के बाद अब दिल्ली राजधानी बस सेवा शुरु कर दी है। कानपुर झकरकटी से व वाया कानपुर होकर 10 राजधानी बसों का संचालन संडे से शुरु कर दिया गया है। इससे हजारों कानपुराइट्स को काफी राहत मिलेगी।
लव कुमार, आरएम, रोडवेज, कानपुर रीजन