- अन्न को छोड़कर अन्य कृषि उत्पादों पर लगा सर्विस टैक्स

- मनोरंजन कर का भी दायरा बढ़ाया गया

kanpur@inext.co.in

KANPUR। पब्लिक पर अप्रत्यक्ष कर की मार महंगाई के रूप में क् अप्रैल से पड़नी शुरू हो जाएगी, क्योंकि क् अप्रैल से रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाले कई सामानों के रेट बढ़ने वाले हैं और ये महंगाई आपके घर का बजट भी बिगाड़ेगी।

खाद्य पदार्थों के रेट होंगे महंगे

कई जरुरी खाद्य पदार्थों के रेट महंगे होने जा रहे हैं। जो कि अप्रत्यक्ष कर के सीधे प्रभाव में आ गए हैं। ये बढ़े हुए रेट आम आदमी के घर का बजट बिगाड़ेंगे। सर्विस टैक्स विशेषज्ञ धर्मेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य पदार्थों के भाड़े पर अभी तक जो सेवा कर की छूट दी जाती थी वो अब खत्म कर दी गई है। अब छूट सिर्फ दूध, नमक व अन्न(जिसमें आटा, दाल, चावल) पर ही मिलेगी। इसके अतिरिक्त जितने भी कृषि उत्पाद हैं। उन पर सेवा कर लगेगा। जिससे चीनी, तेल, घी, गन्ना, गुड़ जैसे रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों के रेट बढ़ जाएंगे।

ट्रांसपोर्ट पर बढ़ेगा सर्विस टैक्स का भार

ट्रांसपोर्ट पर अब सर्विस टैक्स का भार बढ़ने वाला है। क् अप्रैल से ये लागू हो जाएगा। ट्रांसपोर्ट पर अभी तक ख्भ् प्रतिशत पर ही सेवा कर देना पड़ता थ लेकिन अब इसे फ्0 प्रतिशत पर देना पड़ेगा। वहीं रेल भाड़ा पर भी सेवा कर ख्भ् प्रतिशत से फ्0 प्रतिशत हो गया है। जिससे रेल मार्ग के जरिए आने वाला सामान भी महंगा हो जाएगा।

महंगा हो जाएगा मनोरंजन

कर विशेषज्ञ धर्मेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि मनोरंजन कर के दायरे में आने वाले वे सभी इवेन्ट जिनका कि टिकट भ्00 रुपये से अधिक है। उन पर सर्विस टैक्स लगेगा। ये टैक्स क्ख्.फ्म् प्रतिशत की दर से लगेगा। जिसके बाद बड़े कवि सम्मेलन, फिल्म स्टार के इवेन्ट, पार्क, पूल्स, बॉलिंग एले, स्कीइंग आदि जिनके भी टिकट भ्00 रुपये से अधिक हैं, महंगे हो जाएंगे।

आईपीएल मैच होंगे महंगे

सर्विस टैक्स के दायरे में आईपीएल मैचों को भी लाया गया है। जिसके चलते अगर अब कोई आईपीएल मैच देखने जाता है तो उसे क्ख्.फ्म् प्रतिशत की दर से टैक्स का भुगतान करना होगा।

सर्विस टैक्स की जद में कई जरुरी वस्तुएं आ गई हैं। अन्न व दालों को छोड़कर सभी कृषि उत्पाद सर्विस टैक्स की जद में हैं। जिनसे आम आदमी के घर का बजट बिगड़ेगा। ये बढ़े हुए रेट क् अप्रैल से ही लागू हो जाएंगे। एसी कोच का रेल किराया, शराब आदि ऐसे प्रोडक्ट हैं, जिनके रेट जून तक महंगे होंगे।

- सीए धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, कर विशेषज्ञ

वे प्रोडक्ट जिनके दाम बढ़ जाएंगे

- शक्कर, गुण, घी, तेल, गन्ना, गुड़

- सब्जियां व फल

- नारियल व उससे बनने वाले सामान जैसे, गरी व नारियल पानी, गरी का तेल

- सरसो का तेल, अलसी का तेल, राई व अन्य तैलीय प्रोडक्ट

- सिरका व आचार