कानपुर (ब्यूरो) इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख पति अजय सिंह से भी बात की गई। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो सरकारी कार्यालय का नहीं है। उन्होंने कहा कि पंचायत घर में ही कार्यालय बना रखा है। देर शाम वह अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे। अपने निजी कार्यालय में पार्टी कर रहे थे। किसी दोस्त ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी। साथ में दो ब्लॉक प्रमुख सदस्य व अन्य ग्रामीण भी थे।

अधिकारी ने मामले में लिया संज्ञान
मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी कानपुर नगर कमल किशोर ने कार्रवाई की है। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह से पांच जुलाई शाम पांच बजे तक स्पष्टीकरण मांगा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि इस प्रकार के कृत्य से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। अगर स्पष्टीकरण नहीं दिया तो आगे कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर ब्लॉक प्रमुख पति का शराब पीने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर अजय सिंह पर कई तरह के कमेंट किए हैैं।