कानपुर (ब्यूरो)। 8.19 करोड़ की लागत से इंदिरा नगर में बना प्रदेश का पहला रेन वाटर हार्वेङ्क्षस्टग थीम पार्क बिना रोबोट के एक साल से चल रहा है। 11 जुलाई 2022 को केडीए ने जनता के लिए थीम पार्क खोल दिया था। थीम पार्क में लगे उपकरण और रोबोट खास तौर पर बच्चों को बताएंगे कि कैसे बारिश की एक-एक बूंद को सहेजा जा सकता है। बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र भी होगा लेकिन अभी तक रोबोट पब्लिक के लिए नहीं खोला गया है।

जून 2022 में पार्क तैयार
पूर्व केडीए वीसी ङ्क्षकजल ङ्क्षसह ने पार्क की नींव रखी थी। जून 2022 में पार्क बनकर तैयार हो गया था। हालांकि पार्क में बिजली का कनेक्शन नहीं जुड़ा था। जेनरेटर के सहारे पार्क को 11 जुलाई 2022 को खोल दिया गया लेकिन रोबोट, कृत्रिम पेड़ और अन्य उपकरण नहीं चालू हो पाए। दिसंबर के अंत तक कनेक्शन मिल पाया लेकिन अभी तक रोबोट नहीं चालू हो पाया है। पूर्व अधिशासी अभियंता मनोज उपाध्याय पार्क के संचालन को देख रहे थे। पिछले महीने उनका तबादला हो गया। अब जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता अजय पवार के पास आयी है।

बंगलुरू की तर्ज पर
बंगलुरू की तर्ज पर डेढ़ एकड़ में रेन वाटर हार्वेङ्क्षस्टग थीम पार्क का निर्माण कराया है। पार्क में रोबोट आप का स्वागत करेगा। इस दौरान घूम-घूमकर आने वालों को वर्षा की बूंदों को सहेजने और भूगर्भ जलस्त बढ़ाने के तरीके बताएगा। थीम पार्क में विशेष टाइल्स का प्रयोग किया गया है। इसमें छोटे-छोटे छेद हैं। जिससे बारिश में पानी जमीन के भीतर जा सके। थीम पार्क में पांच मिनट की लघु कथा भी चलचित्र के जरिए बच्चों को सुनाई जाएगी।

पार्क में है ये खास बात
-50 लोगों की क्षमता के थीम पार्क में थिएटर भी बना है।
-टोटियों के जरिए पानी का प्रेशर दिखाया जाएगा
- यह भी बताया जाएगा कि कैसे पानी बचा सकते है।
- पौधों को पानी देने का तरीका भी बताया गया है।
- मशीन बताएगी कितना पानी शरीर के लिए जरूरत है।

पार्क में हर्बल गार्डन भी
हर्बल गार्डन में तुलसी, अजवाइन, वेल्ज अंगूर, लेमन ग्रास, लेमन बेसिक, पुदीना, करी पता समेत 26 प्रजातियों के पौधे लगाए गए है। इनके लगाने के क्या फायदा है और कैसे पानी का संरक्षण करते है।

पार्क की स्थिति
- 4426 वर्गमीटर में रेन वाटर हार्वेङ्क्षस्टग पार्क बना है।
- प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 7.50 करोड़ रुपए थे
- अब तक 8.19 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं
- जनवरी 2019 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था।
- जून 2022 में थीम पार्क बनकर तैयार हो जाना था।
- छह माह कोरोना के चलते निर्माण कार्य बढ़ाया गया।

जोन एक का कार्यभार अभी एक माह पहले मिला है। थीम पार्क उनके जोन में है। इसका निरीक्षण करके चालू कराया जाएगा। संचालन के लिए कंपनी तय की जानी है।
- अजय पवार, अधिशासी अभियंता, केडीए