-संजय नगर निवासी है पीडि़त, हाथ में लगी गोली

-हैलट में एडमिट, तीन दबंगों पर है आरोप

KANPUR : गोविन्दनगर में गुरुवार को पुरानी रंजिश में दबंगों ने सेल्समैन पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने उनको जान से मारने के लिए उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। उसके हाथ पर गोली लगी है। इलाकाई लोगों के मौके पर पहुंचने पर हमलावर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर घायल को हैलट में एडमिट कराया है।

दो दिन पहले भी हुआ था झगड़ा

संजयगांधी नगर में रहने वाला सुशील सोनी सेल्समैन है। उसकी इलाकाई निवासी जितेंद्र, नितिन और पप्पू से रंजिश चलती है। दो दिन पहले उनका झगड़ा भी हुआ था, जिसमें जितेंद्र और उसके साथियों ने सुशील को देख लेने की धमकी दी थी। गुरुवार को सुशील घर के बाहर बैठा था कि तभी जितेंद्र और उसके साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने सुशील को देखते ही उस पर तमंचे से फायर कर दिया। इधर, गोली की आवाज से वहां पर इलाकाई लोगों का जमावड़ा लग गया। जिनको देख हमलावर भाग गए। एसओ का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।