- गोविन्द नगर, कल्याणपुर विधानसभा के 7 सोसाइटी वाले मोहल्लों में डेवलपमेंट व‌र्क्स के लिए जारी हुए 4.28 करोड़

KANPUR: बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर से जूझ रहे 7 सोसाइटी वाले मोहल्लों की किस्मत खुल गई है। इनमें रोड, ड्रेनेज सिस्टम आदि डेवलपमेंट व‌र्क्स जल्द ही होंगे। 8.56 करोड़ से इन मोहल्लों में डेवलपमेंट व‌र्क्स के प्रपोजल को शासन ने हरी झंडी दे दी है। सबसे अधिक 2 करोड़ से ज्यादा धनराशि के प्रोजेक्ट न्यू अशोक नगर के पास हुए हैं।

4.28 करोड़ हुए जारी

गोविन्द नगर विधानसभा एरिया के अंतर्गत आने वाले सैय्यद नगर, रोशन नगर, मसवानपुर सहकान नगर, यूनाइटेड नगर मोहल्लों में इंटरलॉकिंग रोड, नाली आदि डेवलपमेंट व‌र्क्स के लिए 278.56 लाख का प्रपोजल सूडा ने शासन को भेजा था। इसी तरह कल्याणपुर विधानसभा एरिया में आने वाले न्यू अशोक नगर, कल्याणपुर कला, राणा प्रताप नगर विनायकपुर मोहल्लों में डेवलपमेंट व‌र्क्स के लिए 577.57 लाख का प्रपोजल शासन को भेजा गया था। उ.प्र। शासन के विशेष सचिव एचपी सिंह व अनु सचिव शशिकांत कनौजिया ने इन मोहल्लों में डेवलपमेंट व‌र्क्स के प्रपोजल पास होने की जानकारी सूडा के डायरेक्टर ने भेजी है। इसके साथ ही सैय्यद नगर सहित 4 मोहल्लों के 2.78 करोड़ के प्रोजेक्ट में से 1.39 करोड़ जारी होने की भी सूचना दी। इसके साथ राणा प्रताप नगर विनायकपुर, न्यू अशोक नगर व कल्याणपुर कला के लिए 288.78 लाख रुपए जारी कर दिए गए हैं।

टोटल- 577.57 लाख- 288.785 लाख

टोटल-278.56 लाख- 139.28 लाख

मोहल्ले- पास हुई धनराशि- पहली किश्त

-सैय्यद नगर पार्ट ए- 26.03 लाख- 13.015 लाख

सैय्यद नगर पार्ट बी- 20.14 लाख- 10.07 लाख

रोशन नगर - 133.23 लाख- 66.615 लाख

मसवानपुर सहकान नगर 49.25 लाख- 24.625 लाख

यूनाइटेड नगर- 49.91 लाख- 24.955 लाख

-कल्याणपुर कला पार्ट के- 178.71 लाख- 89.355 लाख

-राणा प्रताप नगर विनायकपुर- 166.11 लाख- 83.055 लाख

-न्यू अशोक नगर पार्ट ए- 24.88 लाख- 12.44 लाख

-न्यू अशोक नगर पार्ट बी- 24.08 लाख- 12.04 लाख

-न्यू अशोक नगर पार्ट सी- 27.98 लाख- 13.99 लाख

-न्यू अशोक नगर पार्ट डी- 26.53 लाख- 13.265 लाख

-न्यू अशोक नगर पार्ट ई- 27.20 लाख- 13.60 लाख

-न्यू अशोक नगर पार्ट एफ- 21.81 लाख- 10.905 लाख

-न्यू अशोक नगर पार्ट जी- 21.30 लाख- 10.65 लाख

-न्यू अशोक नगर पार्ट एच- 27.18 लाख- 13.59 लाख

-न्यू अशोक नगर पार्ट आई- 31.79 लाख- 15.895 लाख