-नबावगंज में स्टूडेंट और कल्याणपुर में युवक ने सुसाइड किया

-दोनों ने फांसी लगाकर जान दी, घर में कोहराम मचा

KANPUR : शहर में जिंदगी से ऊबकर दो लोगों ने मौत को गले लगा लिया। जिसमें एक स्टूडेंट है। दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम भेज दिया। जिसमें दोनों के सुसाइड करने की पुष्टि हो गई।

नवाबगंज में रहने वाले अजय प्रताप सिंह प्राइवेट जॉब करते है। उनके परिवार में पत्नी अराधना और बेटा सागर उर्फ रोहित (22) है। सागर आईटीआई की तैयारी कर रहा था। परिजनों के मुताबिक वो रात को खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। जब मां अराधना कमरे में गई तो उसका शव फांसी पर लटका था। जिसे देख वो चीख पड़ी। उनकी आवाज सुनकर अजय भी वहां पहुंच गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।

वहीं, कल्याणपुर में रामपाल सोनकर (32) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वो पेंटर था। उसके परिवार में पत्नी शालिनी और तीन बच्चे है। शालिनी गर्भवती है। उसने सुसाइड क्यों किया है। अभी इसका पता नहीं चला है। एसओ राजदेव प्रजापति का कहना है कि पुलिस पड़ताल कर रही है। जल्द ही सच्चाई का पता चल लाजेाग।